UKPSC Admit Card 2025: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKPSC) ने उत्तराखंड पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए शारीरिक पात्रता परीक्षा (PET) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PST) हेतु एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। यदि आपने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, तो अब आप आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
खाली पदों की संख्या
इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से उत्तराखंड पुलिस कांस्टेबल के कुल 2000 पदों को भरा जाएगा, जिसमें:
सिविल पुलिस – 1600 पद
पीएससी/आईआरबी – 400 पद
ऐसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड
- यदि आप अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:
- सबसे पहले UKPSC की आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर "Admit Card" लिंक पर क्लिक करें।
- मांगी गई जानकारी (रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड) दर्ज करें।
- एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डिवाइस में सेव करें और भविष्य में उपयोग के लिए प्रिंट आउट निकाल लें।