ढाबे जैसी घर पर बनाएं दाल फ्राईः रेसिपी

X
By - टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्ली |28 July 2017 11:53 AM
ढाबे स्टाइल दाल फ्राई तो हर किसी को पसंद होती है।
अक्सर लोगों को दाल फ्राई, तड़का दाल पसंद होती है। खासकर, ढाबे स्टाइल दाल फ्राई तो हर किसी को पसंद होती है।
ढाबे वाली दाल फ्राई घर पर बनाना बहुत आसान होता है। आप इसे इस आसान रेसिपी के साथ घर बना सकते हैं..
इसे भी पढ़ें- नाश्ते में बनाएं झटपट स्वादिष्ट रवा चाटः रेसिपी
सामग्री-
- उड़द दाल एक कप
- हल्दी आधा छोटा चम्मच
- देसी घी एक बड़ा चम्मच
- जीरा एक छोटा चम्मच
- लहसुन एक चम्मच
- हरी मिर्च दो
- प्याज टमाटर एक-एक बारीक कटा
- टमाटर प्यूरी आधा कप
- एक नीबू का रस
- ढाबा तड़का मिक्स दो चम्मच
- जीरा आधा छोटा चम्मच
- सौंफ एक छोटा चम्मच
- लौंग तीन-चार
- दालचीनी आधा चम्मच
- कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर आधा चम्मच
- जावित्री पाउडर चौथाई चम्मच
- हल्दी-एक छोटा चम्मच
- नमक स्वादानुसार
इसे भी पढ़ें- घर पर बनाएं इस आसान रेसिपी के साथ टेस्टी चिली गार्लिक ब्रेड
विधि-
- सबसे पहले सूखे मसालों को तवे पर डालकर भून लें। इसमें हल्दी, लालमिर्च, जावित्रि पाउडर डालकर थोड़ा और भूनें।
- इसमें नमक डालें और बारीक पीस लें।
- दाल को नमक-हल्दी के साथ उबाल लें।
- पैन में बड़ा चम्मच बटर डालकर जीरा, अदरक और लहसुन फ्राई करें।
- प्याज डालकर भून लें।
- उबली दाल डालें, इसमें नमक, हरी मिर्च और बारीक कटे टमाटर डालें।
- एक मिनट बाद टमाटर प्यूरी और ढाबा तड़का मिक्स डालें।
- हरा धनिया-नीबू का रस डालकर तैयार दाल गरम-गरम सर्व करें।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS