Logo
Yogasana for Eyesight: आंखों की रोशनी बढ़ाने में कुछ योगासन कारगर हो सकते हैं। इसके अलावा आंखों से संबंधित कुछ एक्सरसाइज़ भी आई साइट को बेहतर कर सकती है।

Yogasana for Eyesight: उम्र चाहे जो भी हो लेकिन आंखों का बेहतर होना हर वक्त जरूरी है। कमजोर आंखों को दुरुस्त रखने के लिए सही लाइफस्टाइल और खान-पान का अहम रोल होता है। इसके साथ ही सही योगाभ्यास और एक्सरसाइज़ भी आंखों की रोशनी बढ़ाने का काम करती है। आप अगर 75 साल की उम्र में भी आंखों की रोशनी को बेहतर बनाए रखना चाहते हैं तो कुछ योगासन आपके लिए काफी कारगर साबित हो सकती हैं। 

2 योगासन हैं बेहद असरदार

भस्त्रिका प्राणायाम: शांत बैठें और अपनी रीढ़ की हड्डी को सीधा रखें। अपनी नाक से गहरी सांस लें और अपने पेट को फुलाएं। जल्दी से अपनी सांस छोड़ें, अपने पेट को अंदर की ओर खींचते हुए। 10-15 बार इसी गति से सांस लें और छोड़ें। थोड़ा आराम करें और 3-5 बार दोहराएं।

त्राटक: त्राटक से एकाग्रता बढ़ती है, मन शांत होता है और आंखों के स्वास्थ्य में सुधार होता है। इसके लिए एक अंधेरे कमरे में मोमबत्ती जलाएं सुखासन, पद्मासन य वज्रासन में बैठें। मोमबत्ती की लौ पर ध्यान केंद्रित करें। बिना पलक झपकाए लौ को एकटक देखें। कुछ मिनटों के अभ्यास के बाद आंखों को आराम दें। शुरुआत में 5 मिनट अभ्यास करें, फिर धीरे-धीरे इसे बढ़ाएं।

इसे भी पढ़ें: Yogasana For Arthritis: अर्थराइटिस के दर्द से हैं परेशान, 4 योगासन दिला सकते हैं राहत, सीखें करने का सही तरीका

इन एक्सरसाइज़ को करें

आंखों को घुमाना: शांत बैठें और अपनी रीढ़ की हड्डी को सीधा रखें। अपनी आँखें बंद करें और धीरे-धीरे अपनी आँखों को दाईं ओर घुमाएं। 5-10 चक्कर लगाएं, फिर अपनी आँखें बंद रखते हुए विपरीत दिशा में घुमाएं। अपनी आँखें खोलें और कुछ सेकंड के लिए आराम करें। 3-5 बार दोहराएं।

इसे भी पढ़ें: Yogasana For Back: ज्यादा देर बैठकर काम करने से दुखने लगती है कमर, 3 योगासनों का करें अभ्यास, दूर होगी परेशानी

आंखों को झपकाना: शांत बैठें और अपनी रीढ़ की हड्डी को सीधा रखें। अपनी आँखें खोलें और तेज़ी से 10-15 बार झपकाएं। अपनी आँखें बंद करें और 30 सेकंड के लिए आराम करें। 3-5 बार दोहराएं।

(Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी विशेषज्ञ, डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

5379487