Tulsi Plantation: सनातन धर्म में तुलसी के पौधे का विशेष महत्व है। तुलसी का पौधा धार्मिक रूप से महत्व रखने के साथ ही औषधीय गुणों से भी भरा होता है। यही वजह है कि तुलसी का पौधा ज्यादातर घरों में लगाया जाता है। हालांकि कई लोगों की शिकायत होती है कि कई बार तुलसी का प्लांटेशन करने के बाद भी पौधा जल्द मुरझाकर सूख जाता है। 

तुलसी का पौधा मुरझाकर सूखने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। इसकी 3 बड़ी वजहें भी होती हैं। आप अगर पहली बार तुलसी का पौधा लगाने जा रहे हैं तो इसकी देखभाल को लेकर कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। 

तुलसी की देखभाल में होने वाली गलतियां
 
पानी की कमी या अधिकता: आप अगर तुलसी का पौधा गर में लगा रहे हैं तो तुलसी को सही मात्रा में पानी देने का ख्याल रखें। तुलसी को नियमित रूप से पानी देना जरूरी है, लेकिन अधिक पानी देने से भी इसकी जड़ें सड़ सकती हैं।

अत्यधिक धूप: तुलसी के पौधे की पत्तियां काफी नाजुक होती हैं। ऐसे में अगर पौधे को सूरज की सीधी धूप में रखा जाए तो पत्तियां तेज गर्मी की वजह से जल सकती हैं। इससे तुलसी मुरझाकर सूख सकती है। ऐसे में पौधे को ऐसी जगह रखें जहां सीधी धूप न आए।  

मिट्टी की क्वालिटी: तुलसी का पौधा तभी अच्छे से पनप सकता है जब उसे अच्छी क्वालिटी की मिट्टी में रोपा जाए। अच्छी गुणवत्ता वाली मिट्टी का उपयोग न करने की वजह से तुलसी का पौधा सूख सकता है। 

इसे भी पढ़ें: Grapes Plantation: घर में भी उगा सकते हैं अंगूर की बेल, इस तरह करें प्लांटेशन, तेजी से होगी ग्रोथ

तुलसी के पौधे की देखभाल के टिप्स

मिट्टी: तुलसी के लिए अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी का उपयोग करें। आप बराबर मात्रा में मिट्टी, रेत और खाद मिलाकर मिट्टी तैयार कर सकते हैं।
पानी: तुलसी को नियमित रूप से पानी दें, लेकिन ध्यान रखें कि मिट्टी हमेशा गीली न रहे।
धूप: तुलसी को धूप की जरूरत होती है, लेकिन सीधी धूप से बचाएं। आप इसे सुबह या शाम की धूप में रख सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: Gardening Tips: ताजी सब्जियां खानी हैं तो घर में उगा लें बैंगन, गमले में लगाएं; फलों से लग जाएगा पौधा

तापमान: तुलसी गर्म तापमान में अच्छी तरह से बढ़ती है। सर्दियों में इसे ठंड से बचाएं।
खाद: आप महीने में एक बार तुलसी के पौधे में जैविक खाद डाल सकते हैं।
कीड़े और रोग: अगर आपके तुलसी के पौधे में कीड़े लगे हैं तो आप नीम के तेल का स्प्रे कर सकते हैं।
छंटाई: समय-समय पर तुलसी के पौधे की छंटाई करते रहें।