Logo
Over Walking Side Effects: आप अगर जरूरत से ज्यादा पैदल चलते हैं तो ये आपके शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है। इससे 3 तरह की परेशानियां शुरू हो सकती हैं।

Over Walking Side Effects: पैदल चलना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। फिट रहने के लिए वॉकिंग की सलाह दी जाती है। रेगुलर वॉकिंग पाचन सुधारती है और बीपी, शुगर कंट्रोल करने में भी मददगार होती है। हालांकि ज्यादा पैदल चलना कई बार फायदे की जगह नुकसान भी पहुंचा सकता है। शरीर की क्षमता से अगर अधिक वॉकिंग की जाए तो शरीर में कुछ परेशानियां शुरू हो सकती है। 

आप अगर खुद को फिट रखने के लिए वॉकिंग करते हैं तो ये अच्छी बात है। लेकिन ज्यादा वॉकिंग सेहत को नुकसान पहुंचाने लगती है। आइए जानते हैं ज्यादा वॉकिंग करने के शरीर पर होने वाले साइड इफेक्ट्स।

ओवर वॉकिंग के 3 नुकसान

मसल्स में खिंचाव - हर शरीर की अपनी क्षमता होती है और ये वॉकिंग के लिए भी मायने रखती है। आप अगर खुद को जल्द फिट देखना चाहते हैं तो और क्षमता से अधिक वॉकिंग करते हैं तो इससे मांसपेशियों पर बुरा असर पड़ सकता है।

कई लोगों को ओवरवॉकिंग की वजह से मसल्स में खिंचाव हो जाता है।  मांसपेशियों में खिंचाव से पैदल चलने में परेशनी, तेज दर्द होने के साथ ही मसल्स चोटिल होने की आशंका भी बढ़ जाती है। 

इसे भी पढ़ें: Gond Katira Sharbat: पेट की गर्मी मिनटों में दूर कर देगा गोंद कतीरा शरबत, इस तरीके से बनाएंगे तो मिलेंगे 5 फायदे

घुटनों की समस्या - जिन लोगों को घुटनों और ज्वाइंट से जुड़ी समस्याएं होती है उनके लिए ओवर वॉकिंग मुसीबत बन सकती है। ज्यादा पैदल चलने की वजह से घुटनों का दर्द बढ़ सकता है। ज्यादा उम्र के लोगों को खासतौर पर ओवर वॉकिंग से बचना चाहिए। वरना उनकी घुटनों से जुड़ी तकलीफ में इजाफा हो सकता है। 

इसे भी पढ़ें: Masala Tea: किचन के मसाले से बनी चाय दूर भगा देगी आलस, इम्यूनिटी बूस्टर हेल्थ ड्रिंक से मिलेंगे 5 बड़े फायदे

थकान - ज्यादा वॉकिंग करने से शरीर में थकान महसूस होने लगती है। वेट लॉस के चक्कर में कई लोग जरूरत से ज्यादा पैदल चलने लगते हैं। इससे शरीर में थकान होने लगती हैं। ओवर वॉकिंग से शरीर में ज्यादा पसीना निकलता है और बॉडी हिडाइड्रेट हो सकती है। गर्मी के सीजन में अगर ओवर वॉकिंग की जाए तो ये शरीर को ज्यादा नुकसान पहुंचा सकती है। 

(Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी विशेषज्ञ, डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

5379487