Desi Ghee Test: देसी घी सेहत के लिए बेहद लाभकारी होता है, यही वजह है कि लगभग सभी घरों में इसे खाया जाता है। कुछ दशकों पहले तक घर में ही देसी घी बनाया जाता था, लेकिन वक्त बदलने के साथ अब घर पर घी बनाना बहुत कम हो गया है। ज्यादातर लोग मार्केट से ही शुद्ध घी खरीदकर खाते हैं। बाजार से आने वाला देसी घी शुद्ध है या मिलावटी इसे लेकर कई बार मन में संशय रहता है। 

आप भी अगर देसी घी की शुद्धता को लेकर श्योर होना चाहते हैं तो घर पर ही आसानी से देसी घी का प्योरिटी टेस्ट कर सकते हैं। आइए जानते हैं न्यूट्रिशनिस्ट दीपशिखा शर्मा से 4 तरीके, जिनकी मदद से देसी घी की शुद्धता चेक की जा सकती है। 

4 तरीके से देसी घी की शुद्धता पहचानें

पहला तरीका - देसी घी शुद्ध है या नहीं इसकी पहचान खाने में इस्तेमाल होने वाले नमक से आसानी से की जा सकती है। इसके लिए एक चम्मच देसी घी लें और उसे एक कटोरी में डाल दें। इसके बाद देसी घी में आधा चम्मच नमक और आधा चम्मच हाइड्रोक्लोरिक एसिड डालें। तीनों चीजों को मिक्स कर दें और 20 मिनट के लिए छोड़ दें। घी रंग बदल देता है तो समझ लें मिलावटी है। असली घी अपना रंग नहीं बदलता है। 

इसे भी पढ़ें: Peanut Oil: शुद्ध समझकर तो नहीं खा रहे मिलावटी मूंगफली तेल? 4 तरीकों से करें प्योरिटी टेस्ट; नहीं करेंगे गलती

दूसरा तरीका - देसी घी की शुद्धता की पहचान करने के लिए दूसरा तरीका है थोड़ा सी घी अपनी हथेलियों पर लेना। इसके बाद घी को कुछ सेकंड के लिए छोड़ दें। अगर घी एकदम शुद्ध होगा तो हथेली पर डालने के थोड़ी देर बाद ही वो पिघलकर बहना शुरू हो जाएगा, जबकि मिलावटी या नकली होने पर हथेली पर वैसा कि वैसा जमा रहेगा। 

तीसरा तरीका - पानी का प्रयोग कर घी की शुद्धता की पहचान की जा सकती है। इसके लिए एक गिलास पानी लें और उसमें एक टी स्पून देसी घी डाल दें। पानी में घी डालने के बाद अगर वह ऊपर ही तैरता नजर आता है तो समझ लें कि घी असली है। देसी घी अगर मिलावटी है तो वो पानी में तैरने की बजाय गिलास के तले में जाकर बैठ जाएगा। 

इसे भी पढ़ें: House Cleaning Tips: दिवाली की सफाई कहां से शुरू करें नहीं आ रहा समझ? इन टिप्स को आज़माएं, चमक जाएगा घर

चौथा तरीका - देसी घी असली है या नहीं इसकी पहचान उसके रंग को देखकर भी की जा सकती है। इसके लिए एक चम्मच देसी घी को गर्म करें। घी जब पिघल जाए तो उसका रंग चेक करें। घी का रंग अगर भरा सा दिखाई दे तो समझ लें कि घी शुद्ध है, लेकिन अगर घी का रंग एकदम पीला दिखे तो ये मिलावटी हो सकता है।