Onion Benefits In Summer: गर्मी के दिनों में सेहत का खास ख्याल रखना जरूरी होता है। थोड़ी सी भी लापरवाही से बीमारी आपको घेर सकती है। समर सीजन में लू लगने की समस्या भी देखी जाती है। गर्मियों में मौसमी बीमारियों से बचाव में कच्चा प्याज बेहद असरदार होता है। इसे खाने से हीट स्ट्रोक का खतरा काफी कम हो जाता है। इसके साथ ही ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर जैसी समस्याएं भी काबू में रहती हैं। 

कच्चे प्याज की तासीर ठंडी होती है, ऐसे में इसे खाने से शरीर का तापमान कम रहता है। आयुर्वेद में भी कच्चे प्याज को खाने के फायदे बताए गए हैं। आइए जानते हैं कच्चा प्याज खाने के कुछ लाभ। 

कच्चा प्याज खाने के फायदे 

हीट स्ट्रोक - गर्मी के दिनों में लू लगना बहुत कॉमन है। तेजी गर्मी की वजह से शरीर डिहाइड्रेट होते ही बॉडी का तापमान बढ़ जाता है और लू लगती है। हीट स्ट्रोक से बचाव में कच्चा प्याज खाना बहुत फायदेमंद होता है। कच्चा प्याज शरीर का तापमान घटाता है और तेज गर्मी में भी इसे बढ़ने नहीं देता है। 

इसे भी पढ़ें: Summer Tips: डायबिटीज मरीजों के लिए गर्मी न बन जाए मुसीबत, 5 बातों का रखें ख्याल, नहीं बढ़ेगी शुगर, रहेंगे हेल्दी

डाइजेशन - कच्चा प्याज फाइबर से भरपूर होता है। इसे खाने से पाचन तंत्र में सुधार देखा जाता है। गर्मी में कब्ज, पेट फूलना जैसी समस्याएं अक्सर देखी जाती है। कच्चा प्याज खाने से गट हेल्थ में सुधार होता है और इन परेशानियों से राहत मिलती है। 

डायबिटीज - डायिबिटीज मरीजों के लिए ब्लड शुगर लेवल बढ़ना बहुत खतरनाक होता है। प्याज का ग्लाइसेमिक इंडेक्स लो होता है और ये हाई फाइबर फूड है। इसे खाने से खून में मौजूद शुगर को कंट्रोल में रखने में मदद मिलती है और शुगर स्पाइक नहीं हो पाती। 

इसे भी पढ़ें: Green Banana Benefits: तेजी से वजन घटाना है तो खाएं कच्चा केला, डाइजेशन भी सुधरेगा, ब्लड प्रेशर रहेगा कंट्रोल

ब्लड प्रेशर - कच्चे प्याज में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं और इसमें पोटैशियम भी होता है। पोटैशियम ब्लड प्रेशर को काबू में रखने में मदद करता है। बीपी काबू में रहने पर हार्ट हेल्थ भी दुरुस्त होती है। 

(Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी विशेषज्ञ, डॉक्टर से परामर्श से जरूर लें।)