Amritsar Popular Places: अमृतसर, पंजाब का एक खूबसूरत शहर है, जो अपनी समृद्ध संस्कृति, धार्मिक स्थलों और ऐतिहासिक महत्व के लिए जाना जाता है। यह शहर स्वर्ण मंदिर के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध है। अगर आप अमृतसर की यात्रा करने जा रहे हैं, तो यहां कुछ ऐसी जगहें हैं जिन्हें आपको जरूर देखना चाहिए। आप नवंबर के महीने में अमृतसर शहर को घूमने की प्लानिंग कर सकते हैं। 

अमृतसर की फैमिली ट्रिप आपके लिए यादगार साबित हो सकती है। यहां गोल्डन टेंपल के अलावा वाघा बॉर्डर, जलियांवाला बाग समेत कई ऐतिहासिक जगहें मौजूद हैं, जहां कि आप विजिट कर सकते हैं। 

अमृतसर में घूमने वाली जगहें

स्वर्ण मंदिर
अमृतसर का सबसे प्रमुख आकर्षण स्वर्ण मंदिर है। आप अगर अमृतसर घूमने आए हैं तो सबसे पहले स्वर्ण मंदिर की ओर रुख करें। गोल्डन टेंपल की सुंदरता देखते ही बनती है। यहां हर समय भक्तों की भीड़ लगी रहती है। रात के वक्त तो स्वर्ण मंदिर की खूबसूरती और भी बढ़ जाती है। 

इसे भी पढ़ें: Jaipur Popular Places: 'पिंक सिटी' में फैमिली के साथ बिताएं यादगार पल, जयपुर जाएं तो 5 जगहें ज़रूर घूमें

जलियांवाला बाग
जलियांवाला बाग एक ऐतिहासिक स्मारक है। 13 अप्रैल, 1919 को यहां ब्रिटिश सेना ने निहत्थे लोगों पर गोलियां चलाई थीं। इसमें सैंकड़ों लोगों की जानें चली गईं थी। इस घटना को याद करने और श्रद्धांजलि देने के लिए यहां एक स्मारक बनाया गया है।

जवाहरलाल नेहरू संग्रहालय
यह संग्रहालय भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के जीवन और कार्यों को समर्पित है। यहां आप नेहरू जी से जुड़ी कई तस्वीरें और अन्य सामग्री देख सकते हैं। बड़ी संख्या में लोग इस म्यूजियम को देखने के लिए पहुंचते हैं। 

वाघा बॉर्डर
वागाह बॉर्डर भारत और पाकिस्तान के बीच की अंतरराष्ट्रीय सीमा है। यहां हर शाम होने वाली परेड देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग आते हैं। परेड के दौरान दोनों देशों के जवान नजर आते हैं। यहां आकर आप अपने भीतर देशभक्ति की भावना को महसूस कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें: Manali Popular Places: अक्टूबर-नवंबर में घूमने के लिए बेस्ट है मनाली, यहां 5 जगहें जीत लेंगी आपका दिल

साड्डा पंजाब
साड्डा पंजाब एक थीम पार्क है। यहां आप पंजाबी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ी कई चीजें देख सकते हैं। इसके साथ ही अमृतसर का पंजाबी खाना भी खूब लोकप्रिय है, जिसका आप लुत्फ उठा सकते हैं।