Logo
Madhaya Pradesh Places: मानसून सीजन में मध्यप्रदेश की कई जगहें दर्शनीय हो जाती हैं। इन जगहों की फैमिली के साथ विजिट की जा सकती है।

Madhaya Pradesh Places: बारिश के दिनों में घूमने का अलग ही मजा होता है। इन दिनों परिवार के साथ अगर कोई ट्रिप प्लान कर ली जाए तो क्या कहने। मानसून सीजन में कई जगहों की खूबसूती काफी बढ़ जाती है। मध्यप्रदेश मे भी ऐसी कुछ जगहें हैं जहां रैनी सीजन में घूमने पर अलग ही दुनिया का एहसास होता है। इन जगहों पर आप एक बार पहुंच जाएंगे तो वहां से लौटने का दिल नहीं करेगा। 

आपने अगर अब तक एमपी को पूरी तरह से एक्सप्लोर नहीं किया है तो इस मानसून सीजन में यहां की 4 जगहों की विजिट जरूर करें। यहां फैमिली के साथ घूमकर आप ढेर सारी यादें बटोर सकते हैं। 

मध्यप्रदेश में घूमने वाली 4 जगहें

पचमढ़ी - मध्यप्रदेश का एकमात्र हिल स्टेशन पचमढ़ी घूमने के लिहाज से एक बेहतरीन टूरिस्ट प्लेस है। बारिश में यहां की खूबसूरती काफी बढ़ जाती है। झरने, जंगल, गुफा और ऐतिहासिक जगहों से भरा पचमढ़ी आपको खुशनुमा एहसास कराता है। पचमढ़ी में जिप्सी राइड लेने के अलावा लोकप्रिय बी फॉल, जटाशंकर, सनसेट पाइंट समेत ढेरों जगहों की विजिट की जा सकती है। 

इसे भी पढ़ें: Travel Tips: मध्यप्रदेश की ये जगह कहलाती थी 'माहिष्मति', अहिल्या माता से रहा है नाता; नेचुरल ब्यूटी देख हो जाएंगे दंग

भेड़ाघाट - जबलपुर में स्थित भेड़ाघाट अपनी खूबसूरती के लिए बेहद लोकप्रिय है। चट्टानों पर तेज रफ्तार से गिरता पानी किसी दूध के झरने जैसा एहसास कराता है। संगमरमर की चट्टानें यहां की खूबसूरती को और भी बढ़ाती हैं। यहां आकर आप चौसठ योगिनी, बंदरकूदनी सहित अन्य ऐतिहासिक और धार्मिक जगहों की विजिट कर सकते हैं। मानसून में देशभर से सैलानी भेड़ाघाट की रौनक देखने पहुंचते हैं। 

मांडू - मध्यप्रदेश के धार जिले में स्थित मांडू एक बेहतरीन दर्शनीय स्थल है। मानसून के दौरान इस जगह की खूबसूरती देखते ही बनती है। हरियाली और बारिश की बूंदों के बीच यहां की नेचुरल ब्यूटी हर सैलानी को आकर्षित करती है। परिवार के साथ घूमने के लिए ये एक बेहतरीन स्पॉट है। यहां आप रानी रूपमती महल, रेवा कुंड, जहाज महल समेत अन्य जगहों का नजारा ले सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें: Auli Popular Places: भारत का 'स्विट्ज़रलैंड' कहलाती है ये जगह, घूमने जाएं तो 5 जगहों को बिल्कुल न करें मिस

खजुराहो - एमपी में स्थित खजुराहो ऐतिहासिक तौर पर बेहद महत्वपूर्ण जगह है। ये एक इंटरनेशनल टूरिस्ट प्लेस है और इसे यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज सिटी की लिस्ट में भी शामिल किया गया है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता किसी को भी आकर्षित कर सकती है। इसके अलावा यहां आकर सैलानी यहां के प्राचीन मंदिर, वेस्टर्न टेंपल देखने पहुंचते हैं। इसके साथ यहां पाश्चात्य मूर्तियों को भी देखने टूरिस्ट पहुंचते हैं। 

5379487