Nails Health: नाखून हमारे शरीर में होने वाले बदलावों का संकेत देते हैं। गुलाबी नाखून स्वस्थ शरीर की निशानी हैं, वहीं पीले और सफेद नाखून बॉडी में परेशानियों का संकेत देते हैं। नाखून अगर अनायास ही सफेद होने लग जाएं तो समझ लें कि ये शरीर में बड़े और नुकसान पहुंचाने वाली परेशानियों का संकेत हैं। 

नाखूनों का सफेद पड़ना शरीर में फंगल इंफेक्शन, मिनरल्स की कमी समेत अन्यव वजहों से हो सकते हैं। ऐसे ही 4 कारणों के बारे में जानते हैं। 

4 कारणों से हो सकतें नाखून सफेद

फंगल इंफेक्शन - नाखूनों का सफेद होना कई कारणों से हो सकता है। फंगल इंफेक्शन बी इसकी एक वजह बन सकता है। फंगल इंफेक्शन की वजह से नाखून मोटे हो जाते हैं। टूटने लगते हैं और इनका रंग पीला, सफेद या भूरा होने लगता है। 

इसे भी पढ़ें: Protein Rich Foods: अंडे से ज्यादा प्रोटीन है इन 5 चीजों में? खाएंगे तो मसल्स बनेंगी मजबूत, रहेंगे फिट

मिनरल्स की कमी - शरीर में अगर पर्याप्त मात्रा में खनिज पदार्थ नहीं हो तो भी नाखून सफेद, भूरे होने लगते हैं। कैल्शियम, जिंक की कमी से भी नाखून सफेद हो सकते हैं। ऐसे में हेल्दी फूड डाइट लेना चाहिए। 

मेडिकेशन - कई बार किसी लंबी बीमारी के चलते दवाइयों के लगातार सेवन से नाखून सफेद होने लगते हैं। कई दवाइयों से नाखून की ग्रोथ धीमी होने लगती है। नाखून पतले होकर टूटने शुरू हो जाते हैं। 

इसे भी पढ़ें: Arthritis: गठिया की बीमारी में नहीं बढ़ेगी परेशानी, 5 तरीकों से खुद को रखें फिट; दुरुस्त रहेगी सेहत

जहरीला मेटल - नाखून अगर अनायास सफेद होने लगे तो ये किसी जहरीले मेटल के संपर्क में आने की वजह से भी हो सकता है। आर्सेनिक, थैलियम जैसे जहरीले मेटल्स नाखून सफेद होने का कारण बन सकते हैं। 

(Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी विशेषज्ञ, डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)