Sirke Wala Pyaj: गर्मी के दिनों में गर्म हवाओं के बीच खुद को लू से बचाना एक बड़ी चुनौती होती है। इसमें प्याज बेहद कारगर साबित होता है। प्याज का सेवन न सिर्फ हीट स्ट्रोक से बचाव करता है, बल्कि शरीर को ठंडा भी रखता है। सिरके वाला प्याज खाने से लू से बचाव के साथ ही पाचन में सुधार भी होता है। इसे खाने से ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में भी मदद मिलती है। 

आजकल होटल, रेस्टोरेंट में सिरके वाला प्याज सर्व किया जाने लगा है। सिरके वाले प्याज की खासियत होती है कि इसे कई दिनों तक स्टोर किया जा सकता है और ये फ्रेश बना रहता है। आइए जानते हैं सिरके वाला प्याज खाने के फायदे और बनाने का आसान तरीका। 

सिरके वाला प्याज खाने के 5 बड़े फायदे

हीट स्ट्रोक से बचाव: प्याज की तासीर ठंडी होती है और इसका गर्मी के दिनों में सेवन करने से लू लगने की आशंका काफी कम हो जाती है। खाने के साथ सिरके वाला प्याज खाया जाए तो इससे तेज गर्मी में भी शरीर का तापमान कंट्रोल में रहता है और हीट स्ट्रोक से बचाव होता है। इससे शरीर में पानी की कमी भी नहीं होती है। 

इसे भी पढ़ें: Aam Chilke ka Achar: आम के छिलके का ऐसा अचार नहीं खाया होगा, एक बार खाएंगे तो नहीं भूलेंगे स्वाद, सालभर तक ऐसे करें स्टोर

पाचन क्रिया में सुधार: सिरके में मौजूद प्रोबायोटिक्स पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। प्याज में फाइबर भी होता है जो कब्ज से राहत दिलाता है और पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है। सिरका और प्याज दोनों में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन होते हैं जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करते हैं।

ब्ल्ड प्रेशर नियंत्रित करता है: सिरके में मौजूद पोटैशियम ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करता है। प्याज में भी एंटीहाइपरटेन्सिव गुण होते हैं जो बीपी को नियंत्रित करने में सहायक होते हैं।

ब्लड शुगर लेवल करता है नियंत्रित: सिरका ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है। प्याज में भी क्वेरसेटिन नामक एंटीऑक्सीडेंट होता है जो डायबिटीज के खतरे को कम करने में मदद करता है।

इसे भी पढ़ें: Summer Healthy Fruit: शरीर की गर्मी खींचकर बाहर निकाल देते हैं ये छोटे फल, पाचन होता है दुरुस्त, हैरान करने वाले हैं 5 फायदे

वजन घटाने में सहायक: सिरके में एसिटिक एसिड होता है जो वसा को कम करने में मदद करता है। प्याज में कैलोरी कम और फाइबर अधिक होता है, जो आपको लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराता है और वजन घटाने में मदद करता है।

सिरके वाला प्याज बनाने का तरीका
सिरके वाला प्याज तैयार करना बहुत सरल है। इसके लिए छोटी प्याज लें और उसे नीचे की तरफ से दो कट लगाएं। इसके बाद इसे कुछ देर पानी में डालकर छोड़ दें। इसके बाद कड़ाही में चीनी डालकर कैरमलाइज करें।

एक अन्य कड़ाही में एक कप पानी डालकर पकाएं। इसमें कैरमलाइज चीनी डालें और उबालें। फिर जीरा, काली मिर्च, तेजपत्ता कड़ाही में डालें और उसे भी उबाल लें। 

इसे भी पढ़ें: Anti Aging Foods: 45 साल में भी दिखेंगे 25 साल जैसे जवां, 5 चीजें शुरू कर दें खाना, थम सी जाएगी बढ़ती उम्र

सब चीजे उबलने के बाद गैस बंद कर पानी ठंडा होने दें। इसके बाद एक चीनी का बर्तन लें और उसमें प्याज डालकर थोड़ा सा सादा पानी डालें और सफेद सिरका मिलाएं।

इसके बाद जार में चीनी वाला ठंडा पानी छानकर डालें। सिरका वाले प्याज में एक चुकंदर भी डाल सकते हैं, इससे प्याज का रंग गुलाबी हो जाएगा। इस तरह टेस्टी सिरके वाला प्याज तैयार कर सकते हैं। 

(Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी विशेषज्ञ, डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)