Tea And Cigarette: सिगरेट पीना आजकल फैशन सिंबल बन गया है। चाय के साथ सिगरेट का धुआं उड़ाते हुए युवा हमारे आसपास नजर आ जाएंगे। सिगरेट सेहत के लिए बेहद खतरनाक होती है और ये कैंसर का कारण बनती है, ये तो हम सभी जानते हैं। कम लोग ये जानते होंगे कि चाय के साथ अगर सिगरेट पी जाए तो ये और भी खतरनाक कॉम्बिनेशन हो जाता है। इससे शरीर को कई गंभीर बीमारियों के होने का खतरा पैदा हो सकता है। 

कई लोग स्ट्रेस दूर भगाने के लिए चाय के साथ सिगरेट पीते हैं। लेकिन ये आदत स्ट्रेस कम करने के बजाय तनाव बढ़ाने होती है। चाय की चुस्की के साथ सिगरेट के कश आपकी जिंदगी को कम करने के साथ मुश्किलभरा बना सकते हैं। 

चाय के साथ सिगरेट पीने के हैं बड़े नुकसान
चाय और सिगरेट दोनों को ही शरीर के लिए बेहद नुकसानदायक माना जाता है। जर्नल अन्नल्स ऑफ इंटरनल मेडिसिन में पब्लिश रिपोर्ट की मानें तो चाय फूड पाइट के सेल्स को नुकसान पहुंचाती है। चाय के साथ सिगरेट को पिया जाता है तो इन सेल्स के डैमेज होने का रिस्क दोगुना तक बढ़ सकता है। इससे कैंसर होने का खतरा भी बढ़ता है। 

इसे भी पढ़ें: World Heart Day 2024: 5 आदतें दिल को बनाए रखेंगी हेल्दी, लाइफस्टाइल में छोटे बदलाव दिखाएंगे बड़ा असर

चाय में मौजूद कैफीन डाइजेशन सिस्टम को प्रभावित करता है। वहीं, स्मोकिंग करने से शरीर में निकोटिन की मात्रा बढ़ जाती है। ऐसे में खाली पेट चाय और सिगरेट साथ पीने से कई शारीरिक समस्याएं नजर आ सकती हैं। चाय के साथ सिगरेट पीने से कैंसर के अलावा भी कई गंभीर शारीरिक स्थितियां पैदा हो सकती हैं।

5 गंभीर बीमारियों का खतरा
हार्ट अटैक
पेट का अल्सर
याददाश्त कमजोर होना
ब्रेन स्ट्रोक का रिस्क
उम्र कम होना

इसे भी पढ़ें: Eye Infection: आंखें लाल होकर खुजली हो रही है? 2 चीजें पानी में मिलाकर धोएं Eyes, मिलेगी राहत

शरीर को हेल्दी रखने के लिए चाय और सिगरेट से दूरी बनाने में ही भलाई है। इसके अलावा सही लाइफस्टाइल और खान-पान को अपनाकर न सिर्फ लंबे वक्त तक स्वस्थ रहा जा सकता है, बल्कि फिजिकल और मेंटल लेवल पर भी राहत मिलेगी।

(Disc।aimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी विशेषज्ञ, डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)