Mango Buying Tips: ज्यादा चमक वाला आम कहीं कैमिकल से तो नहीं पका? मैंगो खरीदने से पहले 5 बातें रखें ध्यान

Mango Buying Tips: गर्मी के सीजन में आम की डिमांड काफी बढ़ जाती है। ऐसे में मार्केट में कैमिकल से पकाए आम भी धड़ल्ले से बिकते हैं। कुछ तरीकों से आप कैमिकलयुक्त आम को पहचान कर इनसे बच सकते हैं।;

Update: 2025-04-17 07:17 GMT
Mangoes buying tips
कैमिकलयुक्त आम पहचानने के तरीके।
  • whatsapp icon

Mango Buying Tips: गर्मी का मौसम शुरू होते ही बाजार में आमों की बहार आ जाती है। मीठे और रसीले आम हर किसी की पहली पसंद बन जाते हैं। लेकिन स्वाद के इस राजा को जल्दी पकाने के चक्कर में कई व्यापारी केमिकल का सहारा लेते हैं। खासकर कैल्शियम कार्बाइड जैसे खतरनाक रसायन का इस्तेमाल आमों को जल्दी पकाने के लिए किया जाता है, जो सेहत के लिए बेहद नुकसानदेह हो सकता है।

केमिकल से पकाए गए आम दिखने में भले ही चमकदार और पके हुए लगें, लेकिन ये शरीर के लिए ज़हर जैसे होते हैं। ऐसे आम खाने से सिरदर्द, उल्टी, पेट दर्द और यहां तक कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा भी बढ़ सकता है। इसलिए ज़रूरी है कि हम बाज़ार से आम खरीदते समय थोड़ी सतर्कता बरतें। नीचे बताए गए 5 आसान तरीकों से आप केमिकल से पके आमों की पहचान कर सकते हैं।

आम की चमक से रहें सावधान
अगर आम बहुत ज्यादा चमकदार और चिकना दिखाई दे रहा है, तो सतर्क हो जाएं। केमिकल से पके आम अक्सर असामान्य रूप से चमकते हैं, क्योंकि उन पर कैल्शियम कार्बाइड का असर होता है। असली पका हुआ आम थोड़ा फीका और कम चमकदार दिखता है, जबकि केमिकल वाला आम देखने में एकदम परफेक्ट और यलोिश हो सकता है।

सुगंध को पहचानें
नेचुरली पके आम से एक मीठी और ताज़गी भरी खुशबू आती है, जो दूर से ही महसूस की जा सकती है। वहीं केमिकल से पके आम में या तो कोई खास महक नहीं होती, या फिर उसमें हल्की केमिकल जैसी गंध आती है। अगर आम को सूंघने पर तेज़ रासायनिक महक आए, तो समझ लें कि वह केमिकल से पका है।

इसे भी पढ़ें: Wall Decoration: घर की दीवारों को देना है नया लुक? 5 तरीकों से वॉल करें डेकोरेट, घर की बढ़ेगी खूबसूरती

दबाने पर बनावट को महसूस करें
सही तरीके से पका आम हल्का नरम होता है और हाथ लगाते ही थोड़ा दबता है। लेकिन केमिकल से पके आम बाहर से नरम और अंदर से कच्चे हो सकते हैं। उन्हें दबाने पर एक अजीब सा स्पंजी एहसास आता है। अगर आम में एकसमान नर्मी न हो, तो वह नेचुरल नहीं है।

रंग में एकरूपता नहीं होती
प्राकृतिक रूप से पके आम में रंग धीरे-धीरे बदलता है और उनमें हल्के पीले से लेकर हरे रंग के पैच हो सकते हैं। लेकिन केमिकल से पके आम अक्सर पूरी तरह पीले और एकसमान रंग के दिखते हैं, जो असामान्य है। अगर आम का रंग बहुत परफेक्ट लगे, तो वह शक के घेरे में आता है।

इसे भी पढ़ें: Tips and Tricks: असली समझकर मिलावटी चाय तो नहीं पी रहे? 5 तरीकों से घर में करें प्योरिटी टेस्ट

काटने पर अंदर से कच्चा हो सकता है
केमिकल से पकाए गए आम कई बार बाहर से पके हुए लगते हैं लेकिन काटने पर अंदर से सफेद या कच्चे होते हैं। इनका स्वाद भी फीका या थोड़ा चुभने वाला हो सकता है। जबकि असली पका आम अंदर से पूरा पीला, रसीला और सुगंधित होता है।

Similar News