Logo
Walnut Benfits: अखरोट एक ऐसा सूखा मेवा है जो कि सेहत के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है। इसका सेवन शरीर को कई बड़े फायदे पहुंचाता है। जानते हैं अखरोट खाने के फायदों के बारे में।

Walnut Benfits: अखरोट एक ऐसा सूखा मेवा है जो सेहत के लिए बहुत गुणकारी माना जाता है। अखरोट में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। खासतौर पर दिमाग को तेज करने के लिए अखरोट खाने की सलाह दी जाती है। कई लोगों के दिमाग में ये सवाल उठता है कि अखरोट किस तरह से खाया जाए, जिससे इस ड्राई फ्रूट का पूरी तरह से लाभ मिल सके। आपको बता दें कि पानी में भिगोकर अखरोट खाने से इसके फायदे और भी बढ़ जाते हैं। 

अखरो में एंटी ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो कि गंभीर रुप से बीमार कर देने वाले फ्री रेडिकल्स से शरीर का बचाव करते हैं। दिल की सेहत को दुरुस्त रखने में भी अखरोट का सेवन लाभदायक होता है। 

अखरोट खाने के 5 बड़े फायदे

दिमाग के लिए लाभकारी
अखरोट ओमेगा-3 फैटी एसिड का एक बेहतरीन स्रोत है, जो दिमाग की कोशिकाओं को स्वस्थ रखने में मदद करता है। यह मस्तिष्क की सूजन को कम करता है और याददाश्त को बेहतर बनाने में मदद करता है। यह मस्तिष्क की उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करने में भी मदद करता है। अखरोट में विटामिन बी कॉम्प्लेक्स भी पाया जाता है, जो मस्तिष्क के कार्य को सुचारू रूप से चलाने के लिए आवश्यक है।

इसे भी पढ़ें: Peanuts Benefit: रोज़ 1 चम्मच खाएं मूंगफली दाने, ब्लड शुगर आएगी काबू; दिल होगा मजबूत, 5 फायदे कर देंगे हैरान

हार्ट हेल्थ को रखेगा दुरुस्त
अखरोट का सेवन दिल की सेहत को दुरुस्त रखने में मदद करता है। अखरोट में पाया जाने वाला ओमेगा 3 फैटी एसिड खून में मौजूद ट्राइग्लिसराइड्स के स्तर को कम करता है। इसके साथ ही ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में भी मददगार होता है। अखरोट खाने से ब्लड वैसल्स को हेल्दी रखने में मदद मिलती है। 

हड्डियों को मजबूत बनाता है 
अखरोट में कैल्शियम काफी मात्रा में पाया जाता है। इसका सेवन कमजोर हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। बढती उम्र के साथ हड्डियों का कमजोर होना आम समस्या है। ऐसे में अखरोट का सेवन बोन्स के लिए लाभदायक हो जाता है। अखरोट में मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, विटामिन ई और एंटी ऑक्सीडेंट्स भी होते हैं जो कि हड्डियों की ओवरऑल हेल्थ को बेहतर बनाते हैं। 

इसे भी पढ़ें: Cardamom Water: इलायची का पानी नहीं है मामूली, सुबह खाली पेट पिएंगे तो मिलेंगे 5 बड़े फायदे; इस तरह बनाएं

गठिया दर्द में राहत दिलाता है
अखरोट का नियमित सेवन करने से जोड़ों संबंधी बीमारियों में आराम मिलता है। अखरोट में एंटी इन्फ्लेमेटरी तत्व पाए जाते हैं जो कि शरीर की सूजन को कम करने में मदद करते हैं। इसके अलावा अन्य ऐसी सभी बीमरियां जिनसे शरीर में सूजन बढती है, उससे राहत दिलाने में अखरोट खाना लाभकारी होता है। 

(Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी विशेषज्ञ, डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

5379487