Logo
Flaxseeds Benefits: अलसी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती है। दिल की सेहत के लिए इसे खासतौर पर बेहतर माना जाता है। जानते हैं अलसी खाने के फायदे और सही तरीका

Flaxseeds Benefits: अलसी के बीज बेहद गुणकारी होते हैं और इनका नियमित सेवन कई बीमारियों से बचाव में मदद करता है। अलसी एक फाइबर रिच फूड है जिसमें ढेर सारे विटामिंस, एंटी ऑक्सीडेंट्स और न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं। दिल की सेहत को दुरुस्त रखने के लिए अलसी खासतौर पर फायदेमंद मानी जाती है। अलसी का नियमित सेवन कब्ज से छुटकारा दिलाने के साथ ही हाई कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी मदद करता है। 

अलसी को अगर भूनकर खाया जाए तो इसके गुण और भी बढ़ जाते हैं। ओनलीमायहेल्थ के मुताबिक अलसी में सेहत का खजाना छिपा हुआ है। इसे खाने के 5 बड़े फायदे जानते हें। 

अलसी खाने के 5 फायदे

कोलेस्ट्रॉल - दिल की सेहत को हाई कोलेस्ट्रॉल बिगाड़ देता है। अगर कोलेस्ट्रॉल धमनियों में ज्यादा मात्रा में जम जाए तो हार्ट अटैक का खतरा भी बढ़ जाता है। भुनी अलसी का सेवन कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद करता है। रोजाना सुबह शाम एक-एक चम्मच अलसी का सेवन कोलेस्ट्रॉल घटा सकता है। 

इसे भी पढ़ें: Sattu Side Effects: ऐसे लोगों को नहीं खाना चाहिए सत्तू, पड़ सकते हैं लेने के देने

कब्ज - जो लोग कब्ज से परेशान रहते हैं उनके लिए अलसी खाना बेहद लाभकारी हो सकता है। फाइबर से भरपूर अलसी गट हेल्थ को बेहतर बनाने का काम करती है। इसे खाने से स्टूल सॉफ्ट होता है और पेट आसानी से साफ होने लगता है। भुनी अलसी कब्ज में फायदेमंद होती है। 

वजन - जो लोग अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं उन्हें अलसी का सेवन शुरू कर देना चाहिए। अलसी एक फाइबर और प्रोटीन से भरपूर फूड है, ऐसे में इसे खाने के बाद लंबे वक्त तक भूख का एहसास नहीं होता है। प्रोटीन भूख कम करता है और फाइबर मेटाबॉलिज्म को सुधारता है। इससे वजन कंट्रोल होने लगता है। 

एनर्जी - अलसी का नियमित सेवन आपकी एनर्जी को बूस्ट करने में मदद करता है। आप अगर थकान महसूस करते हैं तो भुनी अलसी खाना शुरू कर दें। भुनी अलसी में प्रोटीन होता है जो कि एनर्जी बूस्टर की तरह काम करता है। 

स्किन एंड हेयर - अलसी में विटामिन ई भी पाया जाता है जो कि स्किन और बालों के लिए फायदेमंद होता है। अगर रोजाना थोड़ी अलसी खाई जाए तो इससे त्वचा और बालों को हेल्दी रखने में मदद मिलती है। स्किन को फ्री रेडिकल्स की वजह से होने वाले नुकसान से भी अलसी बचाव कर सकती है। 

इसे भी पढ़ें: Muskmelon Benefits: गर्मी में कब्ज से परेशान हैं तो खाएं खरबूजा, इस फल के सेवन से मिलेंगे 4 बड़े फायदे

अलसी खाने का तरीका
सादी अलसी के मुकाबले भुनी अलसी ज्यादा फायदेमंद होती है। इसीलिए आप अलसी को भून लें। चाहें तो इसे भूनकर पाउडर बना सकते हैं। इस पाउडर को दूध या पानी के साथ लिया जा सकता है। अलसी को स्मूदी में या फिर इसकी चटनी बनाकर भी सेवन किया जा सकता है। 

5379487