Mango Leaves Benefits: आम एक ऐसा फल है जो ढेरों गुणों से भरा हुआ है, यही वजह है कि आम को फलों का राजा भी कहा जाता है। आम की तरह ही आम के पत्ते भी बेहद गुणकारी होते हैं। आम के पत्तों का धार्मिक महत्व होने के साथ ही स्वास्थ्य के लिहाज से भी ये काफी फायदेमंद होते हैं। आम के पत्तों में ऐसी प्रॉपर्टीज पायी जाती हैं जो कि ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद कर सकती हैं। इसके साथ ही कोलेस्ट्रॉल को घटाने में भी आम की पत्तियां मददगार हो सकती हैं। 

आयुर्वेद में भी आम के पत्तों की खासियतों का जिक्र किया गया है। आम के पत्ते पाचन सुधारने के साथ ही वजन कम करने में भी असरदार हो सकते हैं। आइए जानते हैं आम के पत्ते से जुड़े बड़े फायदे। 

आम के पत्तों के 5 बड़े फायदे

डायबिटीज नियंत्रण: आम के पत्ते ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। ये इंसुलिन के उत्पादन को बढ़ावा देते हैं और रक्त में शर्करा के अवशोषण को धीमा करते हैं।

पाचन में सुधार: आम के पत्ते पाचन तंत्र को मजबूत बनाते हैं। ये कब्ज, एसिडिटी और अपच जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं।

इसे भी पढ़ें: Weight Loss: गेहूं नहीं इस आटे की खाएं रोटियां, तेजी से कम होने लगेगा वज़न! मिलने वाले फायदे चौंका देंगे

हृदय स्वास्थ्य: आम के पत्ते कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करते हैं। इन पत्तों में ऐसी प्रॉपर्टीज पायी जाती हैं जो कोलेस्ट्रॉल घटाने में मदद करते हैं। इससे हृदय रोगों के खतरे को कम कर सकते हैं।

वजन घटाने में मदद: आम के पत्तों में पाया जाने वाला एंटी ऑक्सीडेंट्स मेजाबॉलिज्म फंक्शन को तेज करने में मदद करता है। इससे शरीर में मौजूद अतिरिक्त कैलोरी बर्न होने लगती है और वजन घटने लगता है। 

त्वचा के लिए लाभकारी: आम के पत्तों का रस त्वचा के लिए एक प्राकृतिक टोनर के रूप में काम करता है। यह मुंहासों, दाग-धब्बों और त्वचा की अन्य समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

आम के पत्तों के उपयोग के तरीके
आम के पत्तों के सेवन का सबसे आसान तरीका है कि आम के पत्तों को उबालकर उसका पानी बनाएं और फिर उसे छानकर पिएं। इसके लिए आम के पत्तों को पहले साफ पानी से 2-3 बार धोकर गंदगी दूर करें। इसके बाद 2 कप पानी को उबालें और उसमें 2-3 पत्ते डाल दें। पत्ते तब तक उबालें, जब तक पानी आधा न रह जाए। इसके बाद पानी ठंडा होने दें और फिर छन्नी से छानकर पिएं। 

इसके अलावा आम के पत्तों का रस निकालकर भी उसे पिया जा सकता है। आपको अगर चोट लगी है या सूजन है तो दर्द वाली जगह पर आम के पत्तों को गर्म कर उस स्थान पर लगाकर सेकें। इससे दर्द में आराम मिलेगा। 

इसे भी पढ़ें: Raw Garlic: दिल के लिए बेहद फायदेमंद है कच्चा लहसुन, रोज़ 2 कलियां इस तरीके से खाएं; मिलेंगे 5 हैरान करने वाले फायदे

इन बातों का रखें ख्याल

  • आम के पत्तों का सेवन करने से पहले किसी डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
  • गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को आम के पत्तों का सेवन करने से बचना चाहिए।
  • अगर आपको किसी भी प्रकार की एलर्जी है तो आम के पत्तों का सेवन करने से पहले सावधान रहें।

(Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी विशेषज्ञ, डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)