Face Scrub: चेहरे पर जमा गंदगी और डेड स्किन को हटाने में फेस स्क्रब काफी मददगार होते हैं। स्किन की सही केयर के लिए नेचुरल तरीके से बनाए गए फेस स्क्रब का उपयोग करना फायदेमंद होता है। ब्यूटी प्रोडक्ट्स के नाम पर कई बार बाजार से महंगी चीजें खरीद ली जाती हैं, लेकिन आप चाहें तो घर पर आसानी से फेस स्क्रब तैयार कर सकते हैं। 

ये नेचुरल फेस स्क्रब न सिर्फ चेहरे की गंदगी साफ करेंगे, बल्कि स्किन को सॉफ्ट और शाइनी भी बनाएंगे। आइए जानते हैं घर पर आसानी से तैयार होने वाले 5 फेस स्क्रब के बारे में। 

5 फेस स्क्रब स्किन रखेंगे हेल्दी

ओट्स और दही फेस स्क्रब

सामग्री
2 चम्मच ओट्स
1 चम्मच दही
थोड़ा सा शहद

विधि: ओट्स को पीसकर पाउडर बना लें। इसमें दही और शहद मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें। चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करें और 15-20 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें। इसके रेगुलर इस्तेमाल से चेहरा खिला खिला लगने लगेगा।

इसे भी पढ़ें: Skin Care: चेहरे पर आने लगी हैं झुर्रियां? इस तरीके से करें मुल्तानी मिट्टी का उपयोग, निखर जाएगी त्वचा

कॉफी और चीनी स्क्रब

सामग्री
2 चम्मच पिसी हुई कॉफी
1 चम्मच चीनी
1 चम्मच नारियल का तेल

विधि: कॉफी और चीनी से तैयार होने वाला स्क्रब बहुत लाभकारी होता है। इसके लिए सभी सामग्री को मिलाकर एक पेस्ट बना लें। इस स्क्रब को चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करें और 10-15 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें। यह स्क्रब डेड स्किन को हटाने में बहुत प्रभावी है।

बेसन और हल्दी स्क्रब

सामग्री
2 चम्मच बेसन
1/4 चम्मच हल्दी
थोड़ा सा दूध

विधि: बेसन, हल्दी से बना स्क्रब चेहरे को नया ग्लो देता है। इसे बनाने के लिए सभी सामग्री को मिलाकर एक पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और 15-20 मिनट बाद धो लें। यह स्क्रब दाग-धब्बे कम करने और त्वचा को निखारने में मदद करता है।

इसे भी पढ़ें: Tomato Face Pack: टमाटर से मिनटों में तैयार करें 4 फेस पैक, चमक जाएगी स्किन, खिल उठेगा चेहरा

टमाटर और दही स्क्रब

सामग्री
1 टमाटर का गूदा
1 चम्मच दही

विधि: टमाटर का गूदा और दही को मिलाकर एक पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और 15-20 मिनट बाद धो लें। यह स्क्रब त्वचा को टोन करता है और मुंहासों को कम करने में मदद करता है।

मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल स्क्रब

सामग्री
2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी
1 चम्मच गुलाब जल

विधि: मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल का स्किन केयर के लिए सदियों से इस्तेमाल किया जाता रहा है। मुल्तानी मिट्टी में गुलाब जल मिलाकर एक पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और सूखने पर धो लें। यह स्क्रब तैलीय त्वचा के लिए बहुत अच्छा होता है।

ध्यान रखें

  • स्क्रब को चेहरे पर बहुत जोर से रगड़ें नहीं।
  • अगर आपको किसी सामग्री से एलर्जी है तो उसका इस्तेमाल न करें।
  • स्क्रब को हफ्ते में 2-3 बार ही इस्तेमाल करें।
  • स्क्रब करने के बाद हमेशा मॉइश्चराइजर लगाएं।