Chandigarh Places: चंडीगढ़ की व्यवस्थित बसाहट देख होंगे मुरीद, यहां 5 जगहें ज़रूर करें विजिट, खूब आएंगी पसंद

chandigarh popular places
X
चंडीगढ़ में घूमने वाली 5 लोकप्रिय जगहें।
Chandigarh Places: वीकेंड बिताने के लिए चंडीगढ़ एक बेहतरीन शहर है। यहां आकर कुछ जगहों की विजिट बिल्कुल भी मिस न करें।

Chandigarh Places: चंडीगढ़ देश क सबसे व्यवस्थित बसाहट वाला शहर माना जाता है। यहां घूमकर को भी हैरान हो सकता है। देश के पहले प्रधानमंत्री रहे पं. जवाहरलाल नेहरू के सपनों का शहर था चंडीगढ़। इस शहर का डिजाइन प्रसिद्ध फ्रांसीसी वास्तुकार ली कोर्बुज़िए ने तैयार किया था। वीकेंड बिताने के लिहाज से चंडीगढ़ एक बेहतरीन जगह है। आप अगर घूमने के शौकीन हैं तो एक बार चंडीगढ़ ज़रूर जाएं। यहां विजिट कर आपको विदेश के किसी लोकप्रिय शहर सा एहसास होगा।

चंडी मंदिर से चंडीगढ़ शहर का नाम पड़ा है। ये मंदिर इस शहर का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल भी है। आज हम आपको चंडीगढ़ की कुछ लोकप्रिय जगहों के बारे में बताएंगे जहां घूमकर आपके दिल को काफी सुकून मिलेगा।

चंडीगढ़ में घूमने वाली जगह

सुखना झील
चंडीगढ़ की सबसे लोकप्रिय जगहों में से एक है सुखना झील। यह झील शहर के बीचों-बीच स्थित है और यहां आप बोटिंग, जॉगिंग, या साइकिलिंग का आनंद ले सकते हैं। झील के किनारे बने हुए पार्क में आप बैठकर शांति का आनंद ले सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: Bhavnagar: खंभात की खाड़ी के किनारे बसा है ये खूबसूरत शहर, पर्यटकों की उमड़ती है भीड़! यहां 5 जगहें घूमें

रॉक गार्डन
रॉक गार्डन एक अनोखा स्थान है, जहां कबाड़ के सामान से अद्भुत कलाकृतियां बनाई गई हैं। यह जगह कला प्रेमियों के लिए एक स्वर्ग है। पर्यटकों के बीच ये जगह काफी पॉपुलर है। रॉक गार्डन को 35 एकड़ जमीन पर बनाया गया है।

कैपिटल कॉम्प्लेक्स
कैपिटल कॉम्प्लेक्स चंडीगढ़ का सबसे महत्वपूर्ण स्मारक है। इसे प्रसिद्ध वास्तुकार ले कार्बुज़ियर ने डिजाइन किया था। यहां आपको हाई कोर्ट, असेंबली और सचिवालय जैसी इमारतें दिखेंगी।

रोज गार्डन
रोज गार्डन में हजारों किस्म के गुलाब के पौधे लगे हुए हैं। यह उन लोगों के लिए एक स्वर्ग है जो फूलों से प्यार करते हैं। यहां आप प्रकृति की सुंदरता का आनंद ले सकते हैं। इस रोज गार्डन को एशिया के सबसे बड़े रोज गार्डन में से एक माना जाता है। इस गार्डन में 1600 से ज्यादा किस्म के फूल पाए जाते हैं।

लेक क्लब
लेक क्लब सुखना झील के किनारे स्थित है। यहां आप स्विमिंग, टेनिस, और अन्य खेलों का आनंद ले सकते हैं। क्लब में एक रेस्तरां भी है जहां आप स्वादिष्ट भोजन का आनंद ले सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: Hydrabad Places: चार मीनार, रामगिरि किला... हैदराबाद में 5 जगहें करें एक्सप्लोर, यादगार बन जाएगा टूर

अन्य जगहें
जादूगर का बगीचा: बच्चों के लिए एक मजेदार जगह
म्यूजियम एंड आर्ट गैलरी: कला और संस्कृति प्रेमियों के लिए
सेक्टर 17: शॉपिंग के लिए एक बेहतरीन जगह

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story