Logo
Spiti Valley: मानसून में आप अगर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो स्पिति वैली एक बेहतरीन टूरिस्ट स्पॉट है। यहां आकर 5 जगहों की विजिट जरूर करें।

Spiti Valley Popular Places: मानसून सीजन में देश में घूमने के लिए कई स्थल बेहद लोकप्रिय हैं। स्पिति वैली भी उनमें से एक है। यहां एडवेंचर के साथ ही छुट्टियों का लुत्फ उठाने का एक अलग ही रोमांच महसूस होता है। मानसून में सितंबर से नवंबर तक यहां आप घूमने की प्लानिंग कर सकते हैं। इन दिनों में सामान्य तौर पर स्पिति वैली का मौसम साफ बना रहता है। 

स्पिति वैली को 'छोटा तिब्ब्त' भी कहा जाता है। आप चाहें तो परिवार के साथ भी यहां घूमने की प्लानिंग कर सकते हैं। यहां आकर कुछ जगहों की विजिट जरूर करें। 

स्पिति वैली में घूमने वाली 5 जगहें

काजा - काजा स्पिति वैली का प्रमुख शहर है। यहां से आप घाटी के अन्य हिस्सों में जा सकते हैं। काजा में कई बौद्ध मठ, मंदिर और म्यूजियम हैं। यहां समय बिताकर आप यादगार लम्हों को हमेशा के लिए संजो सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें: Munnar Popular Places: मुन्नार घूमने का बनाएं प्लान, 5 जगहों को करें एक्सप्लोर; मज़े में गुज़रेंगे दिन

की मठ - स्पिति वैली में कई लोकप्रिय मठ मौजूद हैं। की मठ भी उनमें से एक है। की मठ 11वीं सदी का एक बौद्ध मठ है। यह मठ अपनी कलाकृति और शांत वातावरण के लिए जाना जाता है। यहां से हिमालय की पहाड़ियों का मनोरम दृश्य दिखाई देता है।

चंद्रताल झील - चंद्रताल झील समुद्र तल से 4,300 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यह झील अपनी नीली पानी और शांत वातावरण के लिए प्रसिद्ध है। यहां पहुंचने के लिए आपको ट्रेकिंग करनी होगी।

ताबो मठ - ताबो मठ 10वीं सदी का एक प्राचीन बौद्ध मठ है। यह मठ अपनी भित्तिचित्रों और मूर्तियों के लिए प्रसिद्ध है। यहां आपको बौद्ध धर्म के बारे में बहुत कुछ सीखने को मिलेगा।

इसे भी पढ़ें: Mahabaleshwar Places: मानसून में महाबलेश्वर घूमने का बनाएं प्लान, 5 जगहों को ज़रूर करें विजिट

कुंजुम दर्रा - कुंजुम दर्रा हिमाचल प्रदेश का सबसे ऊंचा मोटरेबल दर्रा है। यहां से आप हिमालय की पहाड़ियों का मनोरम दृश्य देख सकते हैं। यहां आकर आपको एक अलग दुनिया में होने का एहसास होता है। 

5379487