Hydrabad Places: चार मीनार, रामगिरि किला... हैदराबाद में 5 जगहें करें एक्सप्लोर, यादगार बन जाएगा टूर

Hydrabad Places: तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद घूमने के लिहाज से एक बेहतरीन जगह है। नवाबी संस्कृति को अपने में समेटे हैदराबाद अपने अंदर कई खासियतों को रखता है। आप अगर घूमने के शौकीन हैं तो हैदराबाद की विजिट जरूर करे। चाहे चार मीनार हो या रामगिरि किला, यहां ऐसी कई लोकप्रिय और ऐतिहासिक महत्व की जगहें हैं, जहां जाकर आप अपने साथ जिंदगीभर की यादें समेट सकते हैं।
हैदराबाद का खान-पान भी काफी लोकप्रिय है। आप घूमने के दौरान यहां के खास ज़ायके को भी आज़मा सकते हैं। जानते हैं हैदराबाद में घूमने के लिए 5 लोकप्रिय जगहों के बारे में।
हैदराबाद में घूमने वाली 5 जगहें
चारमिनार - हैदराबाद का सबसे प्रसिद्ध लैंडमार्क चार मीनार है। यह एक विशाल मस्जिद है जिसे कुतुब शाही वंश के सुल्तान मोहम्मद कुली कुतुब शाह ने बनवाया था। इसकी चार मीनारें इसे एक अनूठा आर्किटेक्चरल स्ट्रक्चर बनाती हैं।
इसे भी पढ़ें: Madhya Pradesh Places: एमपी की ये जगह है बेहद खास, मानसून में ज़रूर करें विज़िट; खूबसूरती देख होंगे हैरान
गोलकोंडा किला - गोलकोंडा किला एक प्राचीन किला है जो कुतुब शाही वंश का गढ़ था। यह किला अपनी ध्वनि प्रणाली के लिए प्रसिद्ध है। किले के एक छोर पर फुसफुसाया शब्द किले के दूसरे छोर पर स्पष्ट रूप से सुना जा सकता है।
हुसैन सागर झील - हुसैन सागर झील हैदराबाद की सबसे बड़ी मानव निर्मित झील है। यह शहर के बीचों-बीच स्थित है और यहां आप बोटिंग का आनंद ले सकते हैं या बस झील के किनारे टहल सकते हैं। झील के बीच में बुद्ध की एक विशाल प्रतिमा भी है।
रामगिरि किला - हैदराबाद के इतिहास को खंगालना चाहते हैं तो आप रामगिरि किले की विजिट भी कर सकते हैं। इस किले में कई बुर्ज हैं और आसपास काफी हरियाली वाला क्षेत्र है। यहां जाकर आप क्वालिटी टाइम स्पेंड कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: Indore Places: पचमढ़ी, मांडू नहीं...इंदौर के आसपास इन जगहों पर घूमें, नेचर की ब्यूटी देख हो जाएंगे हैरान
रामोजी फिल्म सिटी - हैदराबाद जाएं तो रामोजी फिल्म सिटी जरूर विजिट करें। हैदराबाद से 41 किलोमीटर दूर इसे बनाया गया है। ये हैदराबाद का लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। रामोजी फिल्म सिटी लगभग 2500 एकड़ में फैली हुई है। यहां फिल्म उद्योग से जुड़ी सारी चीजें और लोकेशन मिल जाएंगी। कुल मिलाकर रामोजी फिल्म सिटी भारत में सबसे बड़ी फिल्म प्रोडक्शन फेसेलिटी देने वाली जगह है।
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS