Mainpat Places: छत्तीसगढ़ नेचुरल ब्यूटी से भरा हुआ एक प्रदेश है। यहां आप कई जगहों पर हेल्दी टाइम बिता सकते हैं। सरगुजा जिले में स्थित मैनपाट भी एक ऐसा ही हिल स्टेशन है। अपनी प्राकृतिक सौंदर्यता के चलते इस जगह को 'छत्तीसगढ़ का शिमला' भी कहा जाता है। आप अगर छत्तीसगढ़ घूमने का प्लान बना रहे हैं तो एक बार मैनपाट का रूख जरूर करें। यहां का मौसम बहुत सुहाना रहता है। 

मैनपाट में आप अपने परिवार के साथ बेहतरीन समय गुजार सकते हैं। मैनपाट में कई दर्शनीय स्थल हैं जहां कि विजिट की जा सकती है। आइए जानते हैं मैनपाट में घूमने वाली कुछ लोकप्रिय जगहें। 

मैनपाट में 5 जगहों की विजिट करें

टाइगर पाइंट - मैनपाट में स्थित टाइगर पॉइंट एक ऐसा स्थान है जहां प्रकृति अपनी सारी खूबसूरती बिखेरती है। यह पॉइंट मैनपाट के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है और यहां से पूरे क्षेत्र का मनोरम दृश्य देखने को मिलता है। यहां आप आप हरी-भरी घाटियों, नीले आसमान और दूर-दूर तक फैले पहाड़ों का नज़ारा ले सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: Manali Places: मनाली में छुट्टिया बिताने का है प्लान? 5 जगहों की ज़रूर करें विज़िट, समेट लेंगे ढेरों यादें

उल्टा पानी - उल्टा पानी एक ऐसा प्राकृतिक चमत्कार है जो पर्यटकों को अपनी ओर खींचता है। यहां पानी नीचे की ओर बहने की बजाय ऊपर की ओर बहता हुआ प्रतीत होता है। यह एक ऑप्टिकल इल्यूजन है जो कई लोगों को हैरान करता है।

ऐपल गार्डन - कश्मीर की तर्ज पर ही मैनपाट में भी ऐपल गार्डन बनाया गया है। यहां का ठंडा मौसम इसके लिए मुफीद है। ऐपल गार्डन पर्यटकों को खूब आकर्षित करता है। मैनपाट की ठंडी जलवायु और उपजाऊ भूमि ने सेब की खेती को संभव बना दिया है।

इसे भी पढ़ें: Chandigarh Places: चंडीगढ़ की व्यवस्थित बसाहट देख होंगे मुरीद, यहां 5 जगहें ज़रूर करें विजिट, खूब आएंगी पसंद

जलपरी पाइंट - प्राकृतिक सौंदर्य से भरे मैनपाट में कई खूबसूरत नजारे हैं और जलपरी पाइंट भी उनमें से एक है। यह एक खूबसूरत झरना है जो पहाड़ों से गिरता हुआ एक शानदार नज़ारा बनाता है। जलपरी पाइंट का नामकरण इसीलिए किया गया है क्योंकि झरने का पानी इतना साफ और पारदर्शी है कि यह एक जलपरी की तरह चमकता हुआ प्रतीत होता है।

बुद्धिस्ट टेम्पल - मैनपाट में स्थित बुद्धिस्ट टेम्पल, शांति और आध्यात्मिकता का एक प्रमुख केंद्र है। यह मंदिर तिब्बती शरणार्थियों द्वारा बनाया गया था और यह क्षेत्र में बौद्ध धर्म का एक महत्वपूर्ण केंद्र है। मंदिर का वातावरण बेहद शांत और शांतदायक है। यहां आप ध्यान लगा सकते हैं और आत्मिक शांति प्राप्त कर सकते हैं।