Manali Places: मनाली में छुट्टिया बिताने का है प्लान? 5 जगहों की ज़रूर करें विज़िट, समेट लेंगे ढेरों यादें

Manali Popular Places
X
मनाली में घूमने वाली जगहें।
Manali Places: मनाली एक बेहद लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। यहां छुट्टियां बिताने के दौरान कुछ जगहों की विजिट जरूर करें।

Manali Places: जब हिल स्टेशन पर छुट्टियां बिताने की बात आती है तो मनाली का नाम जेहन में आ ही जाता है। दुनियाभर के पर्यटकों के बीच मनाली एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल बन चुका है। हर साल मनाली में हजारों सैलानी हॉलिडे मनाने के लिए पहुंचते हैं। आप भी अगर अपनी छुट्टियों को किसी हिल स्टेशन पर बिताना चाहते हैं और मनाली घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यहां कि कुछ फेमस जगहों पर जरूर जाएं।

मनाली, हिमाचल प्रदेश का एक खूबसूरत हिल स्टेशन है जो प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग जैसा है। यहां हर मौसम में कुछ नया देखने और करने को मिलता है। मनाली की कुछ खास जगहों की विजिट कर आप लंबे वक्त के लिए यादों को अपने जेहन में समेट सकेंगे।

मनाली में घूमने वाली 5 जगहें

सोलंग घाटी - सोलंग घाटी मनाली के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है। यहां आप स्कीइंग, पैराग्लाइडिंग, और स्नोमोबिलिंग जैसे साहसिक खेलों का आनंद ले सकते हैं। इसके अलावा, यहां आप प्राकृतिक सौंदर्य का भी लुत्फ उठा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: Bhavnagar: खंभात की खाड़ी के किनारे बसा है ये खूबसूरत शहर, पर्यटकों की उमड़ती है भीड़! यहां 5 जगहें घूमें

हिडिम्बा मंदिर - हिडिम्बा मंदिर मनाली का एक प्राचीन मंदिर है जो देवी हिडिम्बा को समर्पित है। यह मंदिर देवदार के पेड़ों से घिरा हुआ है और इसकी वास्तुकला बहुत ही खूबसूरत है। यहां आपके दिल को बेहद सुकून मिलेगा।

रोहतांग पास - रोहतांग पास मनाली से कुछ दूर स्थित है। यह एक उच्च ऊंचाई वाला दर्रा है जो हिमाचल प्रदेश और लद्दाख को जोड़ता है। यहां से आप हिमालय की पहाड़ियों का मनोरम दृश्य देख सकते हैं।

ओल्ड मनाली - ओल्ड मनाली मनाली का एक शांत और शांतिपूर्ण हिस्सा है। यहां आप कई छोटे-छोटे कैफे और रेस्तरां पाएंगे जहां आप स्थानीय व्यंजन का स्वाद ले सकते हैं। आप यहां के स्थानीय कल्चर को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: Hydrabad Places: चार मीनार, रामगिरि किला... हैदराबाद में 5 जगहें करें एक्सप्लोर, यादगार बन जाएगा टूर

वशिष्ठ हॉट स्प्रिंग्स - वशिष्ठ हॉट स्प्रिंग्स मनाली में एक प्राकृतिक गर्म पानी का झरना है। यहां आप स्नान करके थकान मिटा सकते हैं और अपने शरीर को आराम दे सकते हैं। यहां फैमिली के साथ बिताया समय आपके लिए यादगार बन जाएगा।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story