Mussoorie Popular Places: फैमिली के साथ मसूरी घूमने का बनाएं प्लान, 5 जगहों पर खूब करेंगे एन्जॉय

Masuri Famous Places
X
मसूरी में घूमने वाली लोकप्रिय जगहें।
Mussoorie Popular Places: मसूरी एक पॉपुलर हिल स्टेशन है जहां परिवार के साथ घूमना सुखद अनुभव हो सकता है। यहां कुछ जगहों की विजिट जरूर करें।

Mussoorie Popular Places: मसूरी एक बेहद लोकप्रिय हिल स्टेशन है, जहां हर साल हजारों सैलानी पहुंचते हैं। विंटर सीजन में परिवार के साथ मसूरी घूमने की प्लानिंग की जा सकती है। ये फैमिली टूर आपको काफी खुशियां दे सकता है। यहां कई ऐसी जगहें हैं जहां आप विजिट कर एन्जॉय कर सकते हैं।

मसूरी को पहाड़ों की रानी भी कहा जाता है। हां की हरी-भरी वादियां, शांत वातावरण और खूबसूरत नज़ारे पर्यटकों को अपनी ओर खींचते हैं।

मसूरी में 5 जगहों को घूमें

कैमल्स बैक रोड
यह मसूरी का सबसे लोकप्रिय पर्यटक स्थल है। यह सड़क ऊंट के कूबड़ की तरह घुमावदार है और यहां से मसूरी का मनोरम दृश्य दिखाई देता है। यहां से आप दून घाटी और हिमालय की चोटियों के शानदार नज़ारे का लुत्फ उठा सकते हैं।

लाल टिब्बा
लाल टिब्बा मसूरी का सबसे ऊंचा बिंदु है और यहां से आप हिमालय की पर्वत श्रृंखला का मनोरम दृश्य देख सकते हैं। सूर्योदय और सूर्यास्त का नज़ारा यहां देखने लायक होता है।

इसे भी पढ़ें: Haridwar Places: नवंबर में हरिद्वार घूमने का बनाएं प्लान, यहां 5 जगहें करें विजिट; टूर बनेगा यादगार

कैंपटी फॉल्स
कैंपटी फॉल्स मसूरी का एक खूबसूरत झरना है। यहां आप प्रकृति की गोद में बैठकर शांत वातावरण का आनंद ले सकते हैं। ये जगह पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है।

मसूरी लेक
मसूरी लेक एक कृत्रिम झील है जो पर्यटकों के बीच काफी फेमस है। यहां आप नौका विहार का आनंद ले सकते हैं और बगीचे में टहल सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: Kashmir Places: कश्मीर को यूं ही नहीं कहते धरती का स्वर्ग! विंटर सीजन में देखते ही बनती हैं 5 जगहें

गन हिल
गन हिल मसूरी का एक और लोकप्रिय पर्यटक स्थल है। यहां से आप मसूरी और दून घाटी का शानदार दृश्य देख सकते हैं। आप यहां रोपवे से भी जा सकते हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story