Logo
Uttarakhand Places: देव भूमि कहलाने वाले उत्तराखंड में प्रकृति की छटा बिखरी पड़ी है। यहां कई लोकप्रिय टूरिस्ट प्लेस हैं। आइए जानते यहां के 5 लोकप्रिय स्थानों के बारे में।

Uttarakhand Places: उत्तराखंड देश का एक ऐसा राज्य है जो कि धार्मिक दृष्टि से भी बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। यही वजह है कि इसे देव भूमि भी कहा जाता है। उत्तराखंड में कई प्रसिद्ध धार्मिक स्थल होने के साथ प्रकृति का सौंदर्य जगह-जगह बिखरा पड़ा है। गर्मी के दिनों में उत्तराखंड की विजिट दिल और दिमाग को सुकून देने वाली हो सकती है। 

आप अगर परिवार के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं तो इस बार उत्तराखंड की ओर रुख कर सकते हैं। इस राज्य की 5 लोकप्रिय जगहों पर आप फैमिली के साथ घूमकर यादगार ट्रिप एन्जॉय कर सकते हैं। 

उत्तराखंड की लोकप्रिय 5 जगहें 

मसूरी - मसूरी, जिसे "पहाड़ों की रानी" के रूप में भी जाना जाता है, उत्तराखंड में एक लोकप्रिय हिल स्टेशन है। यह अपनी मनोरम दृश्यों, शांत वातावरण और औपनिवेशिक वास्तुकला के लिए जाना जाता है। यहां आप कंपनी गार्डन, गन हिल, कैंपटी फॉल्स, मसूरी लेक समेत अन्य कई बेहतरीन जगहों की विजिट कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: Madhya Pradesh Places: मध्यप्रदेश की ये जगह कभी कहलाती थी 'खुशियों का शहर', इसे नहीं देखा तो बहुत कुछ मिस कर देंगे आप

नैनीताल - नैनीताल, जिसे "झीलों का नगर" भी कहा जाता है, उत्तराखंड में एक लोकप्रिय हिल स्टेशन है। यह अपनी खूबसूरत नैनीताल झील, रोपवे और मॉल रोड के लिए जाना जाता है। इसके अलावा यहां टाइगर हिल, नैनी देवी मंदिर, स्नो व्यू पाइंट और मॉल रोड समेत अन्य दर्शनीय स्थलों पर घूमा जा सकता है। 

औली - औली उत्तराखंड में स्थित एक लोकप्रिय हिल स्टेशन और स्की रिसॉर्ट है। यह अपनी मनमोहक सुंदरता, रोमांचक गतिविधियों और शांत वातावरण के लिए जाना जाता है। औली में आप एशिया के सबसे लंबे और ऊंचे रोपवे की राइड एन्जॉय कर सकते हैं। यहां स्थित गुरुद्वारा हेमकुंड साहिब, वैली ऑफ फ्लॉवर्स, नंदादेवी राष्ट्रीय उद्यान की विजिट कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें: Darjeeling Popular Places: शिमला, मनाली को टक्कर देता है दार्जिलिंग, यहां की 5 जगहें पर्यटकों को खूब आती है पसंद

ऋषिकेश - उत्तराखंड में गंगा नदी के किनारे स्थित एक पवित्र शहर है ऋषिकेश। धार्मिक लिहाज से ये जगह बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है। यह योग, ध्यान और राफ्टिंग के लिए लोकप्रिय है। यहां लक्ष्मण झूला, राम झूला, त्रिवेणी घाट, बीटल्स आश्रम समेत अन्य लोकप्रिय पर्यटन स्थलों पर घूमा जा सकता है। 

कौसानी - कौसानी, उत्तराखंड में एक हिल स्टेशन है जो अपने शांत वातावरण और मनोरम दृश्यों के लिए जाना जाता है।  जिसे "भारत का स्विट्जरलैंड" भी कहा जाता है। यह उन लोगों के लिए एक लोकप्रिय स्थान है जो प्रकृति की गोद में आराम करना चाहते हैं।

5379487