Depression Symptoms: मुश्किल वक्त कई बार व्यक्ति को डिप्रेशन में ले आता है। डिप्रेशन एक ऐसी मानसिक स्थिति है जिसमें व्यक्ति को कुछ भी अच्छा नहीं लगता है और इसका उसके दैनिक जीवन पर असर पड़ने लगता है। डिप्रेशन में शख्स खुद को दूसरों से काफी दूर कर लेता है। व्यक्ति भले ही ऊपर से स्वस्थ्य दिख रहा हो लेकिन वो डिप्रेशन का शिकार हो सकता है। डिप्रेशन जब भी आने लगता है तो इसके कुछ संकेत नजर आने लगते हैं, इन संकेतों को नज़रअंदाज करना भारी पड़ सकता है। 

कोई व्यक्ति अगर डिप्रेशन में आ गया है तो मेडिकेशन के अलावा कुछ नेचुरल तरीके भी हैं, जिनकी मदद से वो खुद को अवसाद से बाह निकाल सकता है। हेल्थलाइन के मुताबिक आइए जानते हैं डिप्रेशन के संकेत और इससे उबरने के नेचुरल उपाय। 

डिप्रेशन के 5 संकेत

निराशाजनक नजरिया - जो लोग डिप्रेशन के शिकार हो जाते हैं वो खुद को निराश महसूस करने लगते हैं। उनमें नाउम्मीदी काफी हावी होने लगती है। उन्हें लगता है कि वे किसी काम के नहीं हैं और उन्हें अनजाना गिल्ट महसूस होने लगता है। 

इंट्रेस्ट खोना - आप अगर किसी चीज को काफी पसंद करते हैं, लेकिन कई दिनों से उसे करने में आपको खुशी महसूस नहीं हो रही है तो ये डिप्रेशन के लक्षण हो सकते हैं। डिप्रेशन में व्यक्ति दैनिक गतिविधियों से भी दूरी बनाने लगता है। 

इसे भी पढ़ें: Weight Loss: गेहूं नहीं इस आटे की खाएं रोटियां, तेजी से कम होने लगेगा वज़न! मिलने वाले फायदे चौंका देंगे

अनिद्रा, थकान - डिप्रेशन के मरीजों के लिए ये लक्षण सबसे आम हैं। वे हर वक्त खुद को थका हुआ महसूस करते हैं और स्लीपिंग साइकिल बिगड़ जाती है। सामान्य स्थितियों में भी ये लक्षण दिखें तो अलर्ट होने की जरूरत है। 

एंजाइटी - डिप्रेशन और एंजाइटी एक दूसरे के पूरक है। जब कोई डिप्रेशन में होता है तो उसे छोटी-छोटी बात पर एंजाइटी होने लगती है। एंजाइटी के दौरान नर्वस होना, टेंशन, दिमाग अस्थिर होना। अनजान भय, दिल की धड़कनों का तेज होना, सांसें तेज होना, खूब सारा पसीना आना जैसे लक्षण दिखने लगते हैं। 

वजन में बदलाव - जो व्यक्ति डिप्रेशन में आ गया है उसके वजन में भी अंतर देखने को मिल सकता है। शख्स का वजन अचानक तेजी से कम हो सकता है या फिर तेजी से बढ़ सकता है। इसके अलावा व्यक्ति की भूख भी प्रभावित होने लगती है। 

डिप्रेशन से बाहर निकलने के 4 प्राकृतिक तरीके
डिप्रेशन एक गंभीर मनोवैज्ञानिक समस्या है, जिसके लिए चिकित्सा पेशेवर की सलाह लेना सबसे अच्छा है। हालांकि, कुछ प्राकृतिक तरीके भी हैं जो डिप्रेशन के लक्षणों को कम करने में मदद कर सकते हैं। ये तरीके चिकित्सा के विकल्प नहीं हैं, बल्कि पूरक उपचार के रूप में काम करते हैं।

नियमित व्यायाम: व्यायाम शरीर में एंडोर्फिन नामक रसायन छोड़ता है, जो मूड को बेहतर बनाने में मदद करता है। रोजाना कम से कम 30 मिनट की मध्यम तीव्रता वाली गतिविधि जैसे चलना, दौड़ना या योग करना फायदेमंद हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: Raw Garlic: दिल के लिए बेहद फायदेमंद है कच्चा लहसुन, रोज़ 2 कलियां इस तरीके से खाएं; मिलेंगे 5 हैरान करने वाले फायदे

संतुलित आहार: पौष्टिक आहार खाने से मस्तिष्क को आवश्यक पोषक तत्व मिलते हैं, जिससे मूड में सुधार होता है। ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर खाद्य पदार्थ जैसे मछली, अखरोट और चिया सीड्स खाने से डिप्रेशन के लक्षणों को कम करने में मदद मिल सकती है। विटामिन बी और डी से भरपूर खाद्य पदार्थ भी फायदेमंद होते हैं।

पर्याप्त नींद: पर्याप्त नींद लेने से शरीर और मन को आराम मिलता है। ज्यादातर वयस्कों को रोजाना 7-9 घंटे की नींद लेनी चाहिए।

तनाव प्रबंधन तकनीकें: ध्यान, योग और गहरी सांस लेने जैसी तकनीकें तनाव को कम करने और मन को शांत करने में मदद करती हैं। प्रकृति में समय बिताना भी तनाव कम करने का एक प्रभावी तरीका है।