Storage Tips: फ्रिज आजकल हर घर में इस्तेमाल किया जाने लगा है। खाने की चीजों को लंबे वक्त तक सहेजने में फ्रिज काफी मददगार होता है। यही वजह है कि अब इसका चलन काफी बढ़ गया है। बचा हुआ खाना हो या फिर मलाई स्टोर करना हो। ढेरों ऐसे काम हैं जो फ्रिज की मदद से आसानी से हो जाते हैं, लेकिन कई बार अनजाने में हम फ्रिज में ऐसी चीजें स्टोर कर देते हैं जो नहीं करनी चाहिए।

कई खाद्य पदार्थ ऐसे होते हैं जिन्हें सामान्य तापमान पर स्टोर किया जाता है। लेकिन गलती से अगर उन्हें फ्रिज में रख दिया जाए तो वे जल्दी खराब हो जाते हैं। आइए जानते हैं ऐसी ही कुछ चीजों के बारे में। 

इन चीजों को फ्रिज में न करें स्टोर

प्याज और लहसुन: ज्यादातर घरों में प्याज और लहसुन को स्टोर किया जाता है। इन्हें फ्रिज में रखने पर ये जल्दी खराब होने लगते हैं। फ्रिज के बजाय इन्हें इन्हें अंधेरे और सामान्य ठंडे स्थान पर रखें।

इसे भी पढ़ें: Curry Leaves: सालभर के लिए स्टोर कर सकते हैं करी पत्ते, 4 तरीके करेंगे मदद; खाने का बढ़ाएंगे स्वाद

आलू और टमाटर: फ्रिज में रखने पर आलू का स्वाद बदल जाता है और इनमें स्टार्च का स्तर बढ़ जाता है। इन्हें ठंडी और अंधेरी जगह पर रखें। ठंड से टमाटर का स्वाद बिगड़ जाता है और ये खराब होने लगते हैं। इन्हें कमरे के तापमान पर रखें।

केले और शहद: फ्रिज में रखने से केले काले पड़ जाते हैं और उनका स्वाद बदल जाता है। इन्हें कमरे के तापमान पर रखें। शहद को फ्रिज में रखने से यह क्रिस्टलाइज हो जाता है। इसे कमरे के तापमान पर रखें।

अनाज: चावल, दाल, आटा आदि को फ्रिज में रखने की जरूरत नहीं होती है। इन्हें सूखी और हवादार जगह पर एयरटाइट कंटेनर में रखें। फ्रिज में रखने पर ये सभी चीजें तेजी से खराब हो जाती हैं। 

इसे भी पढ़ें: Ginger Garlic Paste: 6 महीने तक खराब नहीं होगा अदरक-लहसुन पेस्ट! 4 तरीकों से करें स्टोर; रहेगा एकदम फ्रेश

मसाले और तेल: धिकतर मसालों को फ्रिज में रखने की जरूरत नहीं होती है। इन्हें सूखी और हवादार जगह पर रखें। तेल को फ्रिज में रखने से यह गाढ़ा हो जाता है। इसे कमरे के तापमान पर रखें।