Eyes Care Tips: आंखों का कमजोर होना एक कॉमन प्रॉब्लम है और ये कई वजहों से हो सकती है। आंखे कमजोर होने की बड़ी वजह हमारी खराब लाइफस्टाइल और खान-पान होता है। आप भी अगर दिन पर दिन आइज़ वीक होने की समस्या महसूस कर रहे हैं तो अपनी दिनचर्या और आदतों में कुछ बदलाव लाएं। इससे आई हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। 

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में आंखों पर काफी दबाव पड़ता है। कंप्यूटर, स्मार्टफोन का अधिक इस्तेमाल, प्रदूषण और खराब खान-पान जैसी आदतें आंखों की सेहत के लिए हानिकारक हो सकती हैं। लेकिन कुछ आसान तरीकों से आप अपनी आंखों को स्वस्थ रख सकते हैं।

आंखें स्वस्थ्य रखने के टिप्स

20-20-20 नियम: हर 20 मिनट में 20 सेकंड के लिए 20 फीट दूर किसी वस्तु को देखें। यह आंखों को आराम पहुंचाने में मदद करता है।

पर्याप्त नींद: रोजाना 7-8 घंटे की नींद लें। नींद आंखों को आराम देती है और उन्हें रीचार्ज करने में मदद करती है।

संतुलित आहार: हरी पत्तेदार सब्जियां, फल, नट्स और बीज आंखों के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इनमें विटामिन ए, सी और ई जैसे पोषक तत्व होते हैं जो आंखों की रोशनी को बढ़ाने में मदद करते हैं।

इसे भी पढ़ें: Diabetes Foods: शुगर लेवल नहीं होगा आउट ऑफ कंट्रोल! बस 4 चीजें खाना कर दें शुरू, सेहत बनी रहेगी दमदार

पानी का पर्याप्त सेवन: पानी शरीर के लिए आवश्यक है और यह आंखों को भी हाइड्रेट रखता है।

कंप्यूटर स्क्रीन से दूरी बनाएं: कंप्यूटर स्क्रीन से कम से कम 25 इंच की दूरी बनाकर रखें।

ये टिप्स भी आएंगे काम

धीमे प्रकाश में पढ़ना: धीमे प्रकाश में पढ़ने से आंखों पर दबाव पड़ता है। इसलिए हमेशा पर्याप्त रोशनी में पढ़ें।
धूप का चश्मा पहनें: धूप के चश्मे UV किरणों से आंखों को बचाते हैं।
आंखों की नियमित जांच: साल में एक बार आंखों की जांच करवाएं।
आंखों पर कम दबाव डालें: ज्यादा देर तक टीवी देखना, मोबाइल फोन का इस्तेमाल करना और किताबें पढ़ना आंखों पर दबाव डालता है। इसलिए इन गतिविधियों को कम से कम करें।
आंखों की एक्सरसाइज: आंखों की मांसपेशियों को मजबूत करने के लिए नियमित रूप से आंखों की एक्सरसाइज करें।

इसे भी पढ़ें: Cumin Water: शरीर के विषैले पदार्थ बाहर निकाल देगा इस मसाले का पानी, इम्यूनिटी बूस्ट होगी; 5 फायदे मिलेंगे

आंखों के लिए फायदेमंद खाद्य पदार्थ
गाजर
पालक
शिमला मिर्च
संतरा
अंडे
बादाम
मछली

(Disc।aimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी विशेषज्ञ, डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)