Protein Rich Foods: प्रोटीन हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी है। शरीर को मजबूत बनाने के लिए इसका पर्याप्त माना में सेवन होना चाहिए। प्रोटीन मसल्स को स्ट्रॉन्ग करने के साथ ही डैमेज मांसपेशियों को तेजी से रिपेयर करने का काम भी करता है। बहुत से लोगों को लगता है कि सिर्फ अंडा, चिकन में ही ज्यादा प्रोटीन होता है, लेकिन ये धारणा पूरी तरह से गलत है। 

कई शाकाहारी फूड्स ऐसे हैं जिनमें प्रचुर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। इन्हें खाया जाए तो शरीर में कभी प्रोटीन की कमी नहीं होती है। आइए जानते हैं ऐसे ही 5 वेजिटेरियन फूड्स के बारे में। 

5 वेजिटेरियन फूड्स करेंगे कमाल

दालें: दालें प्रोटीन का एक बेहतरीन स्रोत हैं। मूंग दाल, चना दाल, मसूर दाल, उड़द दाल आदि कई तरह की दालें उपलब्ध हैं। इन्हें आप दाल, पराठा, या सब्जी के रूप में बनाकर खा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: Alsi Beej: दिल के लिए बजने लगी है खतरे की घंटी! इन तरीकों से करें अलसी का सेवन; मिलेंगे 5 बड़े फायदे

सोयाबीन: सोयाबीन प्रोटीन का एक पूर्ण स्रोत है। इसे आप टोफू, सोया मिल्क, एडमामे आदि के रूप में खा सकते हैं। सोयाबीन प्रोटीन मांसपेशियों के निर्माण और मरम्मत में मदद करता है।

बादाम: बादाम प्रोटीन के साथ-साथ स्वस्थ वसा का भी एक अच्छा स्रोत हैं। इन्हें आप नाश्ते में, स्नैक्स के रूप में या दही में मिलाकर खा सकते हैं।

पनीर: पनीर दूध से बना एक शाकाहारी उत्पाद है जो प्रोटीन से भरपूर होता है। इसे आप सब्जियों के साथ मिलाकर या पनीर टिक्का के रूप में खा सकते हैं।

ब्राउन राइस: ब्राउन राइस सफेद चावल की तुलना में अधिक फाइबर और प्रोटीन से भरपूर होता है। इसे आप दाल या सब्जी के साथ खा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: Camphor Benefits: स्ट्रेस कम करता है कपूर! संक्रमण से भी बचाता है, 5 फायदे जानकर होंगे हैरान

अन्य प्रोटीन रिच फूड्स
बीन्स
मशरूम
क्विनोआ
अखरोट

(Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी विशेषज्ञ, डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)