Vitamin B12 Rich Foods: आप अगर अक्सर थकान, कमजोरी, चक्कर आना या भूलने जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं, तो आपको अपनी डाइट पर ध्यान देने की जरूरत है। इन लक्षणों के पीछे एक बड़ी वजह विटामिन B12 की कमी हो सकती है। यह एक जरूरी पोषक तत्व है, जो हमारे शरीर के नर्वस सिस्टम और रेड ब्लड सेल्स को हेल्दी रखने में मदद करता है। विटामिन B12 शरीर खुद नहीं बना सकता, इसलिए इसे हमें खाने-पीने की चीजों से ही लेना पड़ता है।
खास बात ये है कि यह विटामिन ज्यादातर जानवरों से मिलने वाले उत्पादों में पाया जाता है। इसलिए शाकाहारी लोगों में इसकी कमी ज्यादा देखने को मिलती है। आज हम आपको बताएंगे कि कौन-कौन से फूड्स विटामिन B12 से भरपूर होते हैं।
विटामिन बी12 की कमी पूरी करेंगे ये फूड्स
दूध और डेयरी उत्पाद
दूध, दही, पनीर और छाछ जैसे डेयरी प्रोडक्ट्स विटामिन B12 के अच्छे स्रोत हैं। रोज़ाना एक गिलास दूध या एक कटोरी दही खाने से इसकी कमी को काफी हद तक पूरा किया जा सकता है।
अंडे
अंडे, खासकर की ज़र्दी (पीला हिस्सा), विटामिन B12 से भरपूर होती है। जो लोग अंडा खाते हैं, उन्हें हफ्ते में 3-4 अंडे ज़रूर खाने चाहिए।
इसे भी पढ़ें: Healthy Bones: 5 चीजें कमजोर हड्डियों में भर देंगी जान, डाइट में करें शामिल, बढ़ती उम्र का असर नहीं होगा महसूस
मांस और चिकन
नॉन-वेज खाने वालों के लिए मटन, चिकन और रेड मीट विटामिन B12 का एक बेहतरीन स्रोत हैं। खासकर लिवर (जिगर) में इसकी मात्रा सबसे ज्यादा पाई जाती है।
मछली और सीफूड
साल्मन, टूना, ट्राउट, सार्डीन और झींगे जैसे सीफूड्स में विटामिन B12 भरपूर मात्रा में होता है। यह दिल को भी हेल्दी रखता है।
फोर्टिफाइड फूड्स
शाकाहारी लोगों के लिए मार्केट में ऐसे कई फोर्टिफाइड फूड्स (जैसे कि विटामिन B12 से युक्त अनाज, सोया मिल्क, टोफू आदि) मिलते हैं, जिनमें इस विटामिन को मिलाया जाता है।
इसे भी पढ़ें: Kidney Problems: भूख में कमी, सूजन..किडनी खराब होने पर नजर आते हैं ये 5 संकेत, वक्त रहते हो जाएं सतर्क
न्यूट्रिशनल यीस्ट
यह एक खास तरह का ड्राय यीस्ट होता है, जो स्वाद में चीज़ जैसा लगता है और इसमें विटामिन B12 मिलाया जाता है। यह शाकाहारियों के लिए बेहतरीन विकल्प है।
(Disc।aimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी विशेषज्ञ/डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)
(कीर्ति)