Logo
Liver Health: लिवर हमारे शरीर का बेहद महत्वपूर्ण अंग है और इसकी समय-समय पर क्लीनिंग होना जरूरी है। आइए जानते हैं लिवर साफ करने के 5 घरेलू नुस्खों के बारे में।

Liver Health: लिवर हमारे शरीर का बेहद महत्वपूर्ण ऑर्गन है। लिवर अगर कमजोर होने लगता है तो शरीर में कई तरह की समस्याएं नजर आने लगती हैं। पाचन कमजोर होने के साथ ही खून में गंदगी बढ़ने लगती है। इसके अलावा शरीर का इम्यूनिट सिस्टम भी कमजोर पड़ने लगता है। ऐसे में जरूरी है कि लिवर को हेल्दी रखा जाए और समय-समय पर उसकी क्लीनिंग होती रहे। 

कुछ घरेलू नुस्खे लिवर की क्लीनिंग कर उसे हेल्दी रखने में मददगार साबित हो सकते हैं। इन नुस्खों को आप आसानी से घर पर ही तैयार कर सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसी ही 6 होम रेमेडीज़ के बारे में। 

लिवर के लिए 6 देसी ड्रिंक्स

नींबू पानी - नींबू में विटामिन सी भरपूर होता है जो लिवर को डिटॉक्स करने में मदद करता है। गुनगुने पानी में नींबू का रस निचोड़कर पिएं। आप इसमें शहद भी मिला सकते हैं।

ग्रीन टी - ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो लिवर को नुकसान पहुंचाने वाले मुक्त कणों से लड़ते हैं। दिन में 2-3 कप ग्रीन टी पी सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: Karonda Benefits: साल में 3 महीने मिलता है यह फल, वजन घटाने में है मददगार, खाएंगे तो मिलेंगे 5 बड़े फायदे

बीट रूट का जूस - बीट रूट में नाइट्रेट्स होते हैं जो लिवर को डिटॉक्स करने में मदद करते हैं। बीट रूट का जूस गाजर और सेब के साथ मिलाकर पी सकते हैं।

अदरक और शहद का ड्रिंक - अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो लिवर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। गर्म पानी में अदरक का टुकड़ा और शहद मिलाकर पिएं।

हल्दी वाला दूध - हल्दी में कर्क्यूमिन होता है जो लिवर को डिटॉक्स करने में मदद करता है। रात को सोने से पहले गर्म दूध में हल्दी मिलाकर पिएं।

इसे भी पढ़ें: Bone Health: जोड़ों में दर्द होने के साथ आती है कट-कट की आवाज, इन देसी तरीकों को आज़माएं; पाएंगे राहत

तुलसी की चाय - तुलसी में एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो लिवर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। तुलसी की पत्तियों को उबालकर चाय बनाकर पिएं।

देसी ड्रिंक्स पीने के फायदे
लिवर को हेल्दी रखना बेहद जरूरी है। देसी ड्रिंक्स के सेवन से लिवर को मजबूती मिलती है। इससे पाचन तंत्र में सुधार आता है। इसके साथ ही लिवर खून को बेहतर तरीके से साफ करने में मदद करता है। जो लोग कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता के शिकार है, उनका लिवर हेल्दी होने के बाद उसकी इम्यूनिटी बढ़ती है। 

CH Govt hbm ad
5379487