Banned Items in Flight: हवाई यात्रा आज के समय में तेज, सुविधाजनक और लोकप्रिय साधन बन चुकी है, लेकिन इसके साथ ही कुछ सख्त सुरक्षा नियम और प्रतिबंध भी जुड़े हुए हैं। हवाई अड्डों पर सुरक्षा कारणों से यात्रियों के सामान की गहन जांच की जाती है और कुछ वस्तुएं ऐसी होती हैं जिन्हें विमान में ले जाने की अनुमति नहीं होती। इन नियमों को जानना हर यात्री के लिए जरूरी है, ताकि सफर के दौरान किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।
यदि आप पहली बार फ्लाइट से यात्रा कर रहे हैं या अपने साथ कुछ विशेष सामान ले जाने की सोच रहे हैं, तो यह जान लेना बेहद जरूरी है कि किन चीजों को चेक-इन और हैंड बैगेज में ले जाना मना है। ये नियम अंतरराष्ट्रीय और घरेलू दोनों उड़ानों के लिए लागू होते हैं और समय-समय पर DGCA और ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी द्वारा अपडेट किए जाते हैं।
फ्लाइट में ले जाने की मनाही किन चीजों पर है?
ज्वलनशील और विस्फोटक वस्तुएं:
पटाखे, माचिस, लाइटर, पेट्रोल, डीज़ल, पेंट थिनर, गैस सिलेंडर, एरोसोल स्प्रे
ये सभी वस्तुएं अग्नि और विस्फोट का खतरा पैदा करती हैं, इसलिए पूरी तरह से प्रतिबंधित हैं।
नुकीली या धारदार चीजें:
कैंची, ब्लेड, चाकू, नेल कटर, स्क्रू ड्राइवर
ये सामान हथियार की श्रेणी में आते हैं, इसलिए इन्हें हैंड बैगेज में ले जाना मना है। कुछ वस्तुएं चेक-इन लगेज़ में अनुमत हो सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: Sovereign Gold Bond: 8 साल से पहले बेच सकते हैं सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड? जानिए कैसे उठा सकते हैं फायदा
रसायन और जहरीले पदार्थ:
कीटनाशक, एसिड, ब्लीच, जहरीले गैस या पदार्थ
ये मानव स्वास्थ्य और विमान की सुरक्षा के लिए खतरनाक माने जाते हैं।
बैटरी और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज़:
लिथियम आयन बैटरी (100 Wh से अधिक), पावर बैंक (केबिन बैग में ही रखें, चेक-इन में नहीं)
ड्रोन और बड़ी बैटरियों वाले उपकरणों को सीमित अनुमति के साथ ले जाया जा सकता है।
कम दाब में गैस से भरे आइटम:
स्प्रे डिओड्रेंट, ब्यूटी स्प्रे, ऑक्सीजन सिलेंडर
सीमित मात्रा में, केवल केबिन बैग या चेक-इन बैग में ही, निर्धारित शर्तों के साथ ले जाने की अनुमति होती है।
इसे भी पढ़ें: Post Office Scheme: हर महीने जमा करें बस इतने रुपये, 5 साल में मिलेंगे ₹20 लाख, दमदार है पोस्ट ऑफिस की यह स्कीम
पशु और पौधे:
कुछ विशेष पौधे, बीज, जानवर और उनके उत्पाद (जैसे हड्डी, खाल आदि)
कस्टम और क्वारंटीन नियमों के तहत प्रतिबंधित हो सकते हैं, खासकर अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में।
(कीर्ति)