Logo
Agra Popular Places: आगरा का नाम लेते ही ताजमहल जेहन में आ जाता है। आगरा पर्यटकों के बीच काफी पसंदीदा प्लेस है। यहां ताजमहल के अलावा कई जगहें दर्शनीय हैं।

Agra Popular Places: दुनिया का आठवां अजूबा कहलाने वाला ताजमहल आगरा में स्थित है। यही वजह है कि यहां हर साल लाखों पर्यटन घूमने आते हैं। वैसे तो आगरा की पहचान ताजमहल से है, लेकिन यहां ताजमहल के साथ ही कई दर्शनीय स्थल हैं, जिन्हें देखकर इस शहर की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को महसूस किया जा सकता है। आगरा के आसपास भी कई खूबसूरत जगहें हैं जहां विजिट किया जा सकता है। 

आगरा का मीना बाजार हो या फिर अकबर का मकबरा, इन जगहों पर आप विजिट कर स्थानीय माहौल से रूबरू हो सकते हैं। यूनेस्को की विश्व धरोहर में शामिल फतेहपुर सीकरी भी आगरा से सिर्फ 40 किलोमीटर दूर स्थित है। 

आगरा में घूमने वाली 6 लोकप्रिय जगहें

ताजमहल
आगरा की सबसे प्रसिद्ध इमारत, ताजमहल, दुनिया के सात अजूबों में से एक है। शाहजहां ने अपनी बेगम मुमताज महल की याद में यह खूबसूरत मकबरा बनवाया था। संगमरमर से बना यह मकबरा अपनी नक्काशी और समरूपता के लिए जाना जाता है।

इसे भी पढ़ें: Chittorgarh Places: चित्तौड़गढ़ किला घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं? ऐतिहासिक किले की 5 जगहों को ज़रूर देखें

आगरा का किला
यमुना नदी के किनारे स्थित आगरा का किला, मुगल वास्तुकला का एक उत्कृष्ट उदाहरण है। यह किला लाल बलुआ पत्थर से बना हुआ है और इसमें कई महल, मस्जिदें और बाग हैं। आप इतिहास को जानने को उत्सुक हैं तो यहां विजिट जरूर करें.

अकबर का मकबरा
अकबर का मकबरा मुगल सम्राट अकबर की अंतिम विश्रामगाह है। यह मकबरा सफेद संगमरमर से बना हुआ है और चार बागों से घिरा हुआ है। 

फतेहपुर सीकरी
फतेहपुर सीकरी मुगल सम्राट अकबर द्वारा बनवाया गया एक खूबसूरत शहर है। यहां बुंदेला शैली की वास्तुकला के कई उदाहरण देखने को मिलते हैं। बुलंद दरवाजा, जोकि एशिया का सबसे बड़ा दरवाजा है, फतेहपुर सीकरी का सबसे प्रमुख आकर्षण है।

इसे भी पढ़ें: Ahmedabad Places: साइंस सिटी, लाल दरवाज़ा..अहमदाबाद में जरूर घूमें 5 जगहें, यादगार रहेंगी छुट्टियां

मेहताब बाग
यमुना नदी के किनारे स्थित मेहताब बाग से ताजमहल का एक शानदार दृश्य दिखाई देता है। शाम के समय यहां का नजारा बहुत ही खूबसूरत होता है।

किनारी बाजार
किनारी बाजार आगरा का एक प्रसिद्ध बाजार है जहां आपको पीतल, तांबा, जवाहरात और हाथ से बने शिल्पकला के सामान मिलेंगे। 

5379487