Maharashtra Places: लोनावला, महाबलेश्वर...महाराष्ट्र घूमेंगे तो नहीं भूल पाएंगे 7 फेमस प्लेस, ज़रूर करें विज़िट

Maharashtra Popular Places
X
महाराष्ट्र में घूमने वाली 7 लोकप्रिय जगहें।
Maharashtra Places: महाराष्ट्र भारत का एक ऐसा राज्य है जहां प्राकृतिक सौंदर्य, ऐतिहासिक धरोहर और सांस्कृतिक विविधता का अनोखा मेल देखने को मिलता है। यहां के अद्भुत पर्यटन स्थल न केवल सुकून देते हैं बल्कि ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों की झलक भी दिखाते हैं।

Maharashtra Popular Places: महाराष्ट्र भारत का ऐसा राज्य है जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता, ऐतिहासिक धरोहरों और सांस्कृतिक विविधता के लिए जाना जाता है। अगर आप घूमने का शौक रखते हैं, तो महाराष्ट्र के ये 7 प्रसिद्ध पर्यटन स्थल आपकी यात्रा को यादगार बना सकते हैं। लोनावला, महाबलेश्वर, अजंता-एलोरा जैसे पर्यटन स्थल महाराष्ट्र को और भी खास बनाते हैं।

आप अगर फरवरी में परिवार के साथ घूमने का प्लान बना रहे हैं तो इस बार महाराष्ट्र का रुख कर सकते हैं। महाराष्ट्र में वीकेंड के अलावा लंबी छुट्टियां बिताने का प्लान भी बनाया जा सकता है। जानते हैं महाराष्ट्र के 7 लोकप्रिय पर्यटन स्थलों के बारे में।

महाराष्ट्र में घूमने वाले 7 लोकप्रिय स्थान

लोनावला
हरियाली और शांत वादियों के बीच बसा लोनावला और भी आकर्षक हो जाता है। यहां के बुशी डैम, टाइगर प्वाइंट और कार्ला गुफाएं मुख्य आकर्षण हैं। मुंबई से नजदीक स्थित लोनावला में बहुत से लोग वीकेंड एन्जॉय करने पहुंचते हैं।

महाबलेश्वर
महाबलेश्वर एक प्रसिद्ध हिल स्टेशन है, जहां का वेन्ना लेक, प्रतापगढ़ किला और स्ट्रॉबेरी फार्म्स आपको अलग अनुभव देते हैं। लोनावला की तरह ही पर्यटकों के बीच महाबलेश्वर भी काफी लोकप्रिय है। आप यहां हेल्दी टाइम बिता सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: Bengaluru Places: देश की 'सिलिकॉन वैली' में बिताएं छुट्टियां, 6 जगहों पर घूमकर समेट लें ढेर सारी यादें

अजंता और एलोरा गुफाएं
विश्व धरोहर स्थलों में शामिल अजंता और एलोरा गुफाएं प्राचीन भारतीय कला और संस्कृति की अद्भुत मिसाल हैं। ये गुफाएं भगवान बुद्ध और हिंदू देवताओं को समर्पित हैं। अजंता और एलोरा के बीच की दूरी लगभग 100 किलोमीटर है।

कोल्हापुर
कोल्हापुर अपने महालक्ष्मी मंदिर के लिए काफी लोकप्रिय है। जो लोग नॉनवेज के शौकीन हैं वे यहां के फेमस मटन करी का लुत्फ उठा सकते है। यहां का न्यू पैलेस और रंकाला लेक भी देखने लायक हैं।

कोंकण समुद्र तट
कोंकण के समुद्र तट अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध हैं। गणपतिपुले और तारकर्ली बीच यहां के मुख्य आकर्षण हैं। आप अगर सी बीच पर वक्त गुजारना चाहते हैं तो अपना रुख कोंकण बीच की ओर कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: Uttarakhand Places: उत्तराखंड की 6 जगहें घूमकर दिल हो जाएगा खुश, जनवरी एंड में बिताएं यहां हेल्दी टाइम

रायगढ़ किला
छत्रपति शिवाजी महाराज की ऐतिहासिक राजधानी रायगढ़ किला आपको महाराष्ट्र के गौरवशाली इतिहास से रूबरू कराता है। यहां आपको राज्य का समृद्धशाली इतिहास नजर आएगा।

नासिक
नासिक कुंभ मेले और वाइनयार्ड्स के लिए मशहूर है। यहां का त्र्यंबकेश्वर मंदिर और पंचवटी प्रमुख धार्मिक स्थल हैं। यहां हर साल लाखों श्रद्धालु दर्शनों के लिए पहुंचते हैं। आप यहां परिवार के साथ विजिट कर सकते हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story