Karwa Chauth 2024: करवा चौथ पर पहनें एक्ट्रेस की लेटेस्ट साड़ी, खूबसूरती में लगेगा चार-चांद, देखें फोटोज

Karwa Chauth 2024: करवा चौथ का त्योहार इस बार 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा। यह दिन हर सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत रखती हैं और सोलह श्रृंगार करती हैं। हालांकि, इस दिन शादी का जोड़ा या फिर लाल रंग का परिधान पहनना बेहद शुभ माना जाता है। ऐसे में अगर आप भी करवा चौथ पर साड़ी वियर करना चाहते हैं, तो आज हम आपको बॉलीवुड अभिनेत्रियों के साड़ी डिजाइन दिखाने जा रहे हैं, जिसे आप पहन सकती हैं। तो आइए देखते हैं....
सोनारिका भदोरिया
सोनारिका भदोरिया इस लाल साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। ऐसे में अगर आप भी चाहे तो इस तरह की साड़ियां की वियर कर सकती हैं। साथ ही अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए आप एक्ट्रेस की शादी की लाल चुनरी या नई चुनरी को सिर पर स्टाइल कर सकती हैं। इसके अलावा सोनारिका का ये लहंगा भी ट्राई कर सकती हैं। हालांकि, लहंगे में एक्ट्रेस खूब जच रही हैं।


भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा
वहीं अगर आप करवा चौथ पर बनारसी साड़ी स्टाइल करना चाहते हैं, तो आप भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा की तरह साड़ी पहन सकती हैं। इस तरह की साड़ी करवा चौथ के परिधान के अनुसार भी है। इसके साथ ही उन्होंने अपने लुक को पूरा करने के गोल्डन ज्वेलरी पहन रखी हैं। ऐसे में अगर आप भी चाह तो एक्ट्रेस की तरह ज्वेलर को वियर कर सकती हैं।
इसके अलावा एक्ट्रेस पिंक साड़ी में भी खूब जच रही हैं। अगर आप भी लाल साड़ी वियर नहीं करना चाहते हैं, तो इस तरह की पिंक साड़ी भी वियर कर सकती हैं और अपने लुक को स्टाइलिश बनाने की शादी लाल चुनरी भी स्टाइल कर सकती हैं।


-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS