Logo
Anant-Radhika Wedding: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की धूम चारों तरफ है। इस बीच अंबानी फैमिली की छोटी बहू राधिका के कई सारे लुक्स सामने आए हैं, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं।

Anant-Radhika Wedding: भारत और एशिया के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट शुक्रवार (12 जुलाई) को शादी के अटूट रिश्ते में बंधने जा रहे हैं। देश-दुनिया में अनंत और राधिका की शादी की धूम मची हुई है। अंबानी परिवार ने शादी से पहले कई भव्य समारोह का आयोजन किया, जिसमें अंबानी फैमिली की होनी वाली छोटी बहू राधिका के आउटफिट्स ने सभी को आकर्षित किया।

मामेरू से लेकर संगीत, हल्‍दी और फिर मेहंदी के रस्‍म में दुल्हन राधिका का लुक बेहद रॉयल और स्टाइलिश रहा है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। ऐसे में यदि आप भी अपनी शादी के लिए खूबसूरत लहंगा खरीदना चाहती है तो राधिका  मर्चेंट के इन लहंगे वाले लुक को ट्राई कर सकती हैं। चलिए देखते हैं फोटोज...

मामेरू समारोह
3 जुलाई को अपनी मामेरू रस्म में राधिका ने रानी पिंक कलर का बांधनी लंहगा पहना और अपने पारंपरिक परिधान में नजर आई। अपने इस लुक को राधिका ने सिल्क स्टाइल में चोटी को गूंथ कर बांधा और सोने की हेयर एसेसरीज से कंप्लीट किया था। 

Anant-Radhika Mameru Ceremony
Anant-Radhika Mameru Ceremony

संगीत समारोह
राधिका ने 5 जुलाई को हुए संगीत फंक्शन में अबू जानी संदीप खोसला का लहंगा पहना था। इसके साथ उन्होंने हीरे और हरे रत्नों से जड़ा एक बोल्ड चोकर को कैरी किया था। अपने दूसरे लुक के लिए टू बी ब्राइड राधिका ने मनीष मल्होत्रा का गोल्डन कलर का लंहगा कैरी किया था। ऑफ सोल्डर वाले इस लंहगे में वह बला की खूबसूरत लग रही थी।

Anant-Radhika sangeet cermony
Anant-Radhika sangeet cermony

ग्रह शांति पूजा
शादी से पहले अंबानी परिवार ने पारंपरिक ग्रह शांति की पूजा आयोजित की थी। इस दौरान राधिका ने ट्रेडिशनल साड़ी पहनी थी। 

Anant-Radhika  Graha Shanti Puja
Anant-Radhika Graha Shanti Puja

हल्दी समारोह 
संगीत की तरह ही हल्दी फंक्शन में भी राधिका को 2 लुक में देखा गया था। हल्दी में राधिका मर्चेंट ने करोड़ों की ज्वैलरी छोड़ सफेद मोगरे और पीले गेंदे के ताजे फूलों से बना दुपट्टा पहना था। राधिका का ये लुक काफी जबरदस्त था, जिसे लोगों द्वारा काफी पंसद किया गया।

Anant-Radhika Haldi Ceremony
Anant-Radhika Haldi Ceremony

इस लुक में ज्वेलरी में ईयररिंग्स, नेकलेस, मांग टीका, अंगूठी और हाथ ज्वेलेरी शामिल थी। वहीं दूसरे लुक में उन्होंने पिंक कलर का हैवी लहंगा पहना। जिसके साथ खूबसूरत डायमंड ज्वेलेरी पहनी। राधिका का ये लुक भी चार चांद लगा रहा है। 

Anant-Radhika wedding
Anant-Radhika wedding

मेहंदी समारोह-शिव शक्ति पूजा
एंटीलिया में अंबानी परिवार ने बुधवार शाम को मेंहदी की रस्म के साथ शिव शक्ति पूजा का भी आयोजन किया था। मेंहदी फंक्शन में दुल्हनियां राधिका मल्टी कलर वाले लहंगे में बेहद खूबसूरत लगीं। वहीं राधिका ने शिव-शक्ति पूजा में ब्लू कलर का हैवी लहंगा पहना था। 

5379487