अनंत-राधिका के मंगल उत्सव में सितारों का मेला: अंबानी परिवार से लेकर रकुल प्रीत-खेसारी लाल, गोविंदा समेत इन सेलेब्स ने जमाई महफिल

Anant-Radhika Wedding Reception: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट शुक्रवार 12 जुलाई को शादी के बंधन में बंध गए हैं। इसके बाद बीते दिन यानी 14 जुलाई को कपल की मंगल उत्सव सेरेमनी रखी गई। जिसमें मशहूर एक्टर गोविंदा, रकुल प्रीत सिंह, जैकी भगनानी, आयुष्मान खुराना, खेसारी लाल यादव, अर्जुन कपूर, अदिति राव हैदरी, जैकी श्रॉफ, टाइगर श्रॉफ, करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु, ओरी समेत कई सेलेब्स शामिल हुए। वहीं जहां राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी एलिगेंट लुक में नजर आए, तो वहीं बॉलीवुड सितारों ने अपने शानदार अंदाज से महफिल जमाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

मंगल उत्सव सेरेमनी में अनंत ने सिक्स बटन्ड मिडनाइट ब्लू शेरवानी पहनी थी। साथ ही उन्होंने अपने बालों को पोनी टेल में स्टाइल किया था। वहीं राधिका मर्चेंट ने गोल्डन और येलो टोन वाला गाउन कैरी किया था। उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए साइड से दुपट्टा स्टाइल किया था।

अनंत-राधिका के मंगल उत्सव में नीता अंबानी ने पिंक कलर की साड़ी पहनी थी। इसके साथ उन्होंने डायमंग ज्वेलरी कैरी की थी। हालांकि, उनके ब्लाउज के बैक साइड पर परिवार के बच्चों के नाम कढ़ाई कर लिखे गए थे। इस दौरान वह पैपराजी के साथ बातचीत भी करती नजर आईं।

वहीं आयुष्मान खुराना भी अनंत-राधिका के मंगल उत्सव में ब्लैक आउटफिट में पहुंचे। जिसमें वह काफी हैंडसम लग रहे है। उन्होंने पैपराजी को खूब पोज भी दिए।

कपल की वेडिंग रिसेप्शन पार्टी में खेसारी लाल यादव भी पहुंचे। व्हाइट शेरवानी में भोजपुरी एक्टर खूब जच रहे थे। साथ ही उन्होंने पैपराजी को पोज भी दिए।

अनंत-राधिका के मंगल उत्सव में गोविंदा व्हाइट कुर्ता पयजामा पहने शामिल हुए। हमेशा की तरह वह काफी हैंडसम लगे।

इस बीच जैकी श्रॉफ भी हमेशा की तरह पौधा लेकर बेटे टाइगर संग अनंत-राधिका शामिल हुए। जहां जैकी व्हाइट सूट-बूट में खूब जचे। तो वहीं टाइगर भी ब्लैक सूट में किसी से कम नहीं लगे।

अनंत-राधिका के मंगल उत्सव में जैकी भागनानी और रकुल प्रीत सिंह भी पहुंचे। दोनों एक-दूसरे से ट्विनिंग करते नजर आए। जहां ऑफ वाइट साड़ी में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत दिखीं। तो वहीं व्हाइट शेरवानी में जैकी भी खूब हैंडसम दिखे।

कपल के वेडिंग रिसेप्शन में अदिति राव हैदरी और तमन्ना भाटिया भी शामिल हुए। इस दौरान दोनों पैपराजी के सामने खूब पोज दिए।

मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के मंगल उत्सव सेरेमनी में भूमि पेडनेकर और शोभिता धुलिपाला भी पहुंची। इस बीच दोनों का अलग लुक देखने को मिला।

वहीं सबके फेवरेट ओरी भी शामिल हुए और हमेशा की तरह ओरी ने अपने एलिगेंट अंदाज से लोगों का दिल जीत लिया। साथ ही ब्लैक आउटफिट में अर्जुन कपूर भी पहुंचे।

एक तरफ जहां राहुल वैद्य अपनी पत्नि दिशा परमार संग अनंत-राधिका की वेडिंग रिसेप्शन में शामिल हुए। तो वहीं करण सिंह ग्रोवर भी अपनी पत्नि बिपाशा बासु संग पहुंचे। हालांकि, अब ये फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS