Anant Radhika Ashirwad Ceremony: आशीर्वाद सेरेमनी पर अनंत-राधिका ने PM मोदी के छूए पैर, कई दिग्गजों ने की शिरकत

Anant Radhika Ashirwad Ceremony
X
Anant Radhika Ashirwad Ceremony
Anant Radhika Ashirwad Ceremony: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट कल 12 जुलाई को शादी के बंधन में बंधे। आज नवविवाहित जोड़ी के 'शुभ आशीर्वाद' की रस्म है।

Anant Radhika Ashirwad Ceremony: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट कल 12 जुलाई को शादी के बंधन में बंधे। आज नवविवाहित जोड़ी के 'शुभ आशीर्वाद' की रस्म है। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी, पूर्व राष्ट्रपति कोविन्द समेत कई दिग्गजों ने शिरकत की।

अनंत और राधिका ने पीएम मोदी से लिया आशीर्वाद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट को आशीर्वाद देने के लिए मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर पहुंचे। अनंत और राधिका ने PM मोदी के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। मोदी ने वहां बैठे शंकराचार्य को भी प्रणाम किया।

अभिनेत्री आलिया भट्ट, अभिनेता संजय दत्त, अभिनेता सलमान खान, अभिनेता रणबीर कपूर, अभिनेत्री हेमा मालिनी, अभिनेता रजनीकांत, अभिनेता शाहरुख खान अपने परिवार के साथ,अभिनेता जान्हवी कपूर, खुशी कपूर, शिखर पहाड़िया, वेदांग रैना, अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज और रश्मिका मंदाना मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर पहुंचे।

पूर्व टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा, पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर पत्नी अंजलि, पूर्व भारतीय क्रिकेटर एमएस धोनी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर पहुंचे।

कांग्रेस नेता सचिन पायलट, पूर्व सीएम कमलनाथ शुभ आशीर्वाद' समारोह में शामिल होने के लिए जियो वर्ल्ड सेंटर पहुंचे।

महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस और अजीत पवार 'शुभ आशीर्वाद' समारोह में शामिल होने के लिए मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर पहुंचे।

पूर्व ब्रिटिश पीएम टोनी ब्लेयर, आंध्र CM चंद्रबाबू नायडू, डिप्टी CM पवन कल्याण और सलमान खान ने भी मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में शिरकत की।

एंटीलिया में हुआ छोटी बहू का जोरदार स्वागत
अनंत और राधिका एक-दूजे के हो चुके हैं। 12 जुलाई को शादी के बाद राधिका मर्चेंट बहू बनकर अंबानी आवास एंटीलिया में पहुंचीं। इस दौरान ईशा अंबानी ने राधिका का जोरदार स्वागत किया।

राधिका की महेंदी में दिखा अनंत का नाम
राधिका मर्चेंट दुल्हन बनीं बेहद खूबसूरत लगीं। उनकी तस्वीरें सामने आई हैं। उनके मेहंदी के डिजाइन की काफी चर्चा हो रही है। इस पर अनंत का नाम लिखा है।

Anant Radhika Ashirwad Ceremony
शादी की अंगूठी और शादी के जोड़े पर AR लिखा

मेहंदी के साथ-साथ राधिका की शादी की अंगूठी और शादी के जोड़े पर भी अनंत और उनके नाम के पहले अक्षर- 'AR' उकेरे हुए हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story