Beautiful Tourist Destination: भारत में बारिश का मौसम वाकई मजेदार होता है। इस दौरान ठंडी हवाओं के बीच बारिश की बूंदें मन को अलग सुकून देती हैं। खासकर, पहाड़ी इलाकों में झरनों से गिरता पानी, उनके ऊपर मड़राते बादल और सूरज की रोशनी से नहाए समुद्र तट काफी आकर्षित करते हैं। कुछ ऐसे ही वातावरण का आनंद लेना चाहते हैं तो भारत के इन 8 खूबसूरत डेस्टिनेशन की सैर कर सकते हैं।   

1. चेरापूंजी (Cherrapunji) 
चेरापूंजी विश्व में सर्वाधिक वर्षा के लिए विख्यात है। बारिश सीजन में यहां का नजारा बहुत शानदार रहता है। मेघालय स्थित चेरापूंजी में वैसे तो पूरे साल बारिश होती है, लेकिन जुलाई से अक्टूबर तक यहां का मौसम और ज्यादा सुहावन हो जाता है। ठंङी हवाओं और बारिश के बीच यहां गरमा-गरम चाय की चुस्की अलग अनुभव का अहसास कराती हैं। आकर्षक झरने, पेड़ पौधों, पुल और गुफाओं के कारण चेरापूंजी लोकप्रिय पर्यटन स्थल बन गया है। यहां का नोहकलिकाई फॉल्स भारत का सबसे ऊंचे झरन है। इसकी उंचाई 1,115 फीट (340 मीटर) है। 

2. लोनावाला (Lonavala) 
लोनावाला भारत का सर्वश्रेष्ठ पर्यटन स्थल है। बारिश सीजन में यहां घूमने के लिए कई स्थल हैं। टाइगर पॉइंट से पूरे शहर का नज़ारे देख सकते हैं। पानी से लबालब भरी तुंगरली झील और उसमें विचरण करते पक्षी सूकून का अहसास कराते हैं। पानी की बूंदों से ढंके टिकोना किले को देखकर हर कोई अचंभित हो जाता है। पहाड़ी पर मंडराते बादलों के साथ-साथ चारों तरफ फैली हरियाली दिल खुश कर देती है। महाराष्ट्र का यह खूबसूरत स्थल पुणे से 66 किलो दूर है। जहां सड़क मार्ग जाया जा सकता है। 

3. माउंट आबू (Mount Abu)
अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए चर्चित माउंट आबू राजस्थान की रेगिस्तानी भूमि पर स्थित है। यहां की चट्टानों के घिरी नक्की लेक सैलानियों को काफी आकर्षित करती है। मानसून सीजन में यहां बड़ी संख्या पर्यटक पहुंचते हैं। जो यहां की पहाड़ियों और झीलों के अलावा दिलवाड़ा मंदिर, नक्की झील, टॉड रॉक सहित अन्य पर्यटन स्थलों के दीदार करते हैं। 

4. वायनाड (Wayanad) 
वायनाड को केरल का स्वर्ग कहते हैं। मानसून सीजन में यहां घूमने के लिए दुनियाभर से सैलानी पहुंचते हैं। जिन्हें हरे-भरे चाय बागान और पहाड़ियां खूब आकर्षित करती हैं। वायनाड में तीन दिवसीय मानसून उत्सव (स्प्लैश) भी मनाया जाता है। ट्रैकिंग के लिए भी बड़ी संख्या में लोग भी यहां आते हैं। वायनाड की पहाड़ियों में बहुत सारी गुफाएं प्राचीन हैं। पक्षियों, जीव, जन्तुओं और वनस्पतियों की विशेष किस्म यहां पाई जाती है। 

इसे भी पढ़ें: Famous Fort: भारतीय संस्कृति और समृद्ध विरासत के प्रतीक हैं यह 7 किले, सुंदरता देख हो जाएंगे दंग

5. दार्जिलिंग (Darjeeling) 
दार्जलिंग भारत के सबसे सुंदर हिल स्टेशन है। पश्चिम बंगाल में बांग्लादेश की सीमा पर यह 2,050 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। जिसे देखने के लिए हर साल लाखों पर्यटक पहुंचते हैं। खूबसूरत मौसम के बीच यहां के विशाल चाय बागान, लुढ़कती पहाड़ियां और सर्द हवाओं से काफी शांति मिलती है। हरी-भरी घाटियों के टॉय ट्रेन का भी लुत्फ उठा सकते हैं। दार्जिलिंग की चाय दुनियाभर में प्रसिद्ध है।  

इसे भी पढ़ें: Bhavnagar: खंभात की खाड़ी के किनारे बसा है ये खूबसूरत शहर, पर्यटकों की उमड़ती है भीड़! यहां 5 जगहें घूमें

6. कूर्ग (coorg)
कूर्ग दक्षिण भारत का एक खूबसूरत डेस्टिनेशन है। जहां हर वर्ष लाखों लोग घूमने के लिए आते हैं। कूर्ग हिल्स स्टेशन कर्नाटक में मौजूद है, जो अपनी खूबसूरत वादियों के लिए जाना जाता है। यह जगह प्रकृति प्रेमियों और पर्यावरण विदों को काफी पसंद आती है। बारिश सीजन में घने जंगलओं के बीच यहां का नजारा देखने काफी आकर्षित करता है।  

7. उदयपुर (Udaipur) 
आकर्षक महलों, बाजारों और सुंदर झीलों के साथ राजस्थान का यह शहर आपको शाही अहसास कराता है। उदयपुर को राजस्थान की लेक सिटी कहते हैं। यहां की प्राचीन झील और प्राचीन महलों के चारो ओर हरियाली मौजूद है, जो पर्यटकों को काफी आकर्षित करती है। मानसून सीजन में यहां का नजारा और भी आकर्षक हो जाता है। 

इसे भी पढ़ें: Hydrabad Places: चार मीनार, रामगिरि किला... हैदराबाद में 5 जगहें करें एक्सप्लोर, यादगार बन जाएगा टूर

8. अगुम्बे (Agumbe)
अगुम्बे को दक्षिण भारत का चेरापूंजी कहते हैं। यहां भी काफी वर्षा होती है। जिससे हर ओर हरियाली छाई रहती है। जो पर्यटकों को बार-बार आने के लिए विवश करती है। कर्नाटक का अगुम्बे वन संरक्षण के प्रयासों, औषधीय पौधों के दस्तावेज़ीकरण, पर्यटन (ट्रेकिंग और फोटोग्राफी) और कुटीर उद्योग को बढ़ावा देने से भी विख्यात है। बारिश सीजन में यहां का नजारा काफी खूबसूरत लगता है। 

रिपोर्ट: वीरेंद्र कुशवाह