Logo
Moringa Powder Benefits: मोरिंगा को सहजन भी कहा जाता है, यह एक ऐसी जड़ी-बूटी है जो कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर है। आइए जानते हैं इसके फायदे और इसे घर पर कैसे बनाएं।

Moringa Powder Benefits:  मोरिंगा को सहजन भी कहा जाता है, यह एक ऐसी जड़ी-बूटी है जो कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर है। इसकी पत्तियों से बना मोरिंगा पाउडर (Moringa Powder Benefits) शरीर को अंदर से मजबूत बनाता है और कई बीमारियों से बचता है। हालांकि बाजार में यह आसानी से मिल जाता है, लेकिन घर पर बना मोरिंगा पाउडर ज्यादा शुद्ध और फायदेमंद होता है।

मोरिंगा पाउडर खाने के फायदे

  • मोरिंगा में को नियमित रूप से लेने से सर्दी-जुकाम और अन्य इंफेक्शन से बचाव होता है।
  • डायबिटीज के मरीजों के लिए मोरिंगा पाउडर फायदेमंद होता है। यह ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करता है।
  • इसमें कैल्शियम होता, जो हड्डियों और जोड़ों के लिए बहुत फायदेमंद है। 
  • अगर आपको पेट से जुड़ी समस्याएं हैं, तो मोरिंगा पाउडर आपके लिए बहुत अच्छी चीज हैं। इसमें फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, जो पाचन को बेहतर बनाती है और कब्ज की समस्या से राहत दिलाती है।
  • मोरिंगा में मौजूद विटामिन E त्वचा को जवां बनाए रखते हैं और बालों को मजबूत बनाते हैं।
  • अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो मोरिंगा पाउडर अपनी डाइट में शामिल करें। 

इसे भी पढ़े: Home Remedies: एक महीने में बाल हो जाएंगे लंबे! इस चीज को बनाने में लगेंगे सिर्फ 15 मिनट

घर पर मोरिंगा पाउडर बनाने का तरीका

  • सबसे पहले ताजा और हरी सहजन की पत्तियां तोड़ लें। ध्यान दें कि पत्तियां साफ और स्वस्थ होनी चाहिए, जिनमें कोई धूल न लगी हो।
  • पत्तियों को साफ पानी में दो-तीन बार धो लें ताकि मिट्टी और गंदगी पूरी तरह निकल जाए।
  • धुले हुए पत्तों को एक साफ सूती कपड़े या ट्रे पर फैलाकर सुखाएं। ध्यान दें कि पत्तियां सीधी धूप में न सूखें, वरना उनमें मौजूद पोषक तत्व कम हो सकते हैं। 2-3 दिन में पत्तियां पूरी तरह सूखकर कुरकुरी हो जाएंगी।
  • सूखी हुई पत्तियों को मिक्सर में डालकर बारीक पीस लें। 
  • तैयार पाउडर को किसी कंटेनर में भरकर ठंडी जगह पर रखें। 

कब लेना चाहिए मोरिंगा 

  • 1 चम्मच मोरिंगा पाउडर को गुनगुने पानी में मिलाकर पिएं।
  • इसे सुबह खाली पेट लेना चाहिए 
  • मोरिंगा पाउडर एक नेचुरल सुपरफूड है, जो शरीर को संपूर्ण पोषण देता है। 
  • अगर आप सेहतमंद रहना चाहते हैं, तो इसे अपनी डेली डाइट में जरूर शामिल करें। 

(Disclaimer): ये लेख सामान्य जानकारी के लिए दिया गया है। हरिभूमि इसकी पुष्टि नहीं करता, अगर आपको स्वास्थ्य संबंधी कोई दिक्कत है तो डॉक्टर की सलाह लेकर मोरिंगा का सेवन करें। 

5379487