Mehendi Locations: करवा चौथ का त्योहार सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। इस दिन महिलाएं पति की लंबी उम्र और खुशहाल जिंदगी के लिए निर्जला उपवास रखती हैं। साथ ही सोलह श्रृंगार करती हैं। लेकिन सोलह श्रृंगार हाथों में मेहंदी के बिना अधूरा-सा लगता है। ऐसे में अगर आप भोपाल या इंदौर में नए हैं या आपको अब तक नहीं पता है कि मेहंदी की खूबसूरत डिजाइन कहां पर लगते हैं, तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि भोपाल से लेकर इंदौर तक ऐसा कौन-सा स्पॉट हैं जहां आप मेहंदी लगवा सकती हैं। 

न्यू मार्केट (भोपाल) 
करवा चौथ पर मेहंदी लगाना बेहद शुभ माना जाता है। इसलिए इस अवसर पर अक्सर महिलाएं हाथों या पैरों में मेहंदी लगवाना पसंद है। ऐसे में आपको भोपाल के न्यू मार्केट पर कई मेहंदी आर्टिस्ट मिल जाएंगे। जहां आप जाकर अपने हाथों में खूबसूरत मेहंदी डिजाइन क्रिएट करवा सकती हैं। 

डीबी सिटी मॉल (भोपाल) 
इसके अलावा अगर आपके घर से न्यू मार्केट काफी दूर पड़ता है तो आप डीबी सिटी मॉल में भी जाकर मेहंदी डिजाइन क्रिएट करवा सकती हैं। क्योंकि डीबी सिटी मॉल भोपाल के एमी नगर में हैं और यह भोपल का सेंटर एरिया माना जाता है। हालांकि, यहां पर आपको कई मेहंदी आर्टिस्ट मिल जाएंगे। जो आपके हाथों पर सुन्दर डिजाइन बना सकते हैं। 

आशिमा मॉल (भोपाल) 
अगर आप होशंगाबाद साइड रहते हैं, तो आशिमा मॉल भी जा सकते हैं। यहां पर भी आपको मेहंदी कई मेहंदी आर्टिस्ट मिल जाएंगे। जो आपके हाथों पर छलनी-चांद से लेकर फुल हैंड मेंहदी लगवा सकते हैं और इस मेहंदी को लगावाने के बाद आपके हाथ बेहद खूबसूरत दिखेंगे। 

राजवाड़ा बाजार (इंदौर)
इंदौर का राजवाड़ा बाजार शहर का सबसे सस्ता मार्केट माना जाता है। वैसे तो यहां पर तमाम प्रकार की वस्तुएं मिलती हैं। लेकिन इस बाजार में आपको कई मेहंदी आर्टिस्ट भी मिल जाएंगे। जिससे आप यूनिक मेहंदी डिजाइन क्रिएट करवा सकती हैं। 

कोठारी मार्केट (इंदौर)
इसके अलावा आप इंदौर के कोठारी मार्केट भी जा सकते हैं। यहां पर भी आपको मेहंदी आर्टिस्ट मिल जाएंगे। लेकिन अब बाजरों, मंदिरों एवं अन्य सार्वजनिक जगह पर मेहंदी लगवाने वाले बैठ जाते हैं और उनसे मेहंदी लगाने के लिए महिलाओं की लंबी कतारे लगी होती है।