Travel Tips: नालंदा, बोधगया और राजगीर...बिहार घूमने का प्लान है तो 5 जगह जरूर जाएं, यादगार रहेगा सफर

Travel Tips: फरवरी में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो इस बार बिहार को एक्सप्लोर कर सकते हैं। यहां कई ऐतिहासिक महत्व की जगहें मौजूद हैं।;

Update: 2024-02-14 09:51 GMT
Bihar Travel News
बिहार में घूमने वाली 5 जगहें।
  • whatsapp icon

Travel Tips: फरवरी के महीने में घूमने का प्लान बना रहे हैं और किसी नई जगह को एक्सप्लोर करना चाहते हैं तो इस बार बिहार का टूर प्लान कर सकते हैं। बिहार में कई ऐतिहासिक महत्व की जगहें जहां जाकर आप अपने इस सफर को ज़िंदगीभर के लिए यादगार बना सकते हैं। भगवान बुद्ध को बोधगया में आत्मज्ञान की प्राप्ति हुई थी, ये जगह बिहार में ही स्थित है। आज हम आपको बिहार की ऐसी 5 जगहों के बारे में बताएंगे जहां जाकर आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। 

बिहार में घूमने की 5 जगहें

नालंदा - ऐतिहासिक रूप से बिहार का नालंदा शहर काफी महत्व रखता है। यहां कभी दुनिया का सबसे पुराना विश्व विद्यालय हुआ करता था। बिहार घूमने का प्लान है तो नालंदा को मिस न करें। मान्यता है कि यहां अंतिमजैन तीर्थंकर भगवान महावीर ने वक्त गुजारा था। इस जगह की ख्याति इतनी ज्यादा थी कि यहां पर चीनी यात्री ह्वेन त्सांग दो साल गुजारे थे। 

इसे भी पढ़ें: Valentine Day Travel: वैलेंटाइन डे को खास बनाने के लिए 5 जगह चुनें, बजट नहीं पड़ेगा भारी, दिन बनेगा यादगार

गया - बिहार का गया धार्मिक तौर पर विशेष महत्व रखता है। हिंदू धर्म के लोगों के लिए ये बेहद महत्वपूर्ण जगह है। इसी से लगा बोधगया स्थान है जहां पर भगवान बुद्ध को आत्मज्ञान प्राप्त हुआ था। फल्गु नदी के तट पर स्थित इस शहर में कई ऐतिहासिक स्थल मौजूद हैं। यहां आकर बोधि वृक्ष, संग्रहालय, थाई मंदिर, बराबर गुफाएं, विष्णुपद मंदिर आदि विजिट कर सकते हैं। 

वैशाली - बिहार की वैशाली नगरी काफी समृद्ध मानी जाती थी। यहां लिच्छवी शासकों ने राज किया और ये जगह उनकी राजधानी थी। वैशाली एक महत्वपूर्ण पुरातात्विक जगह भी है। यहां पुरातत्व विभाग का संग्रहालय, कुंडलपुर, बावन पोखर मंदिर, अवशेष स्तूप चौमुखी महादेव समेत कई अन्य जगहों को एक्सप्लोर किया जा सकता है। 

राजगीर - बिहार के महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों में राजगीर शामिल है। यह इलाका 7 पहाड़ियों से घिरा हुआ है और माना जाता है कि इसे मगध राजा अजातशत्रु ने स्थापित किया था। यहां की नेचुरल ब्यूटी आपका मन मोह लेगी। जैन धर्म, बौद्ध धर्म और हिंदू धर्म तीनों के लिए ही ये जगह आध्यात्मिक तौर पर भी काफी महत्व रखती है। 

इसे भी पढ़ें: एनर्जी का पावर हाउस: रात में भिगोकर सुबह खाली पेट खा लें 5 चीजें, कंप्यूटर जैसा चलेगा दिमाग, काबू में रहेगा वजन

मधुबनी - बिहार में आप मधुबनी की विजिट भी कर सकते हैं। यहां कई ऐतिहासिक धरोहरें हैं जहां आप घूम सकते हैं। यहां का नवलखा पैलेस काफी फेमस है, जिसे महाराजा रामेश्वर सिंह ने बनवाया था। हालांकि भूकंप आने के बाद इस महल को बड़ा नुकसान पहुंचा था। लेकिन अब भी इसे विजिट करने के बाद इसकी खूबसूरती को देखकर आप आश्चर्यचकित हो सकते हैं। 

Similar News