Boil Potato Benefits: ज्यादातर बच्चों को आलू खाना काफी पसंद होता है। सब्जी, पराठे से लेकर फास्ट फूड तक में आलू जमकर इस्तेमाल किया जाता है। वैसे तो आलू पोषक तत्वों से भरपूर सब्जी है लेकिन इसे फ्राई करने के बाद इसके न्यूट्रिएंट्स काफी कम हो जाता हैं। आलू को अगर फ्राई करने के बजाय उबालकर खाया जाए तो ये शरीर को इतने फायदे पहुंचा है, जिसे जानकर कोई भी हैरान हो सकता है। 

उबले आलू में पोषण का खजाना छिपा हुआ है ओनलीमाईहेल्थ के मुताबिक आलू कार्बोहाइड्रेट और फाइबर से भरपूर होता है। इसमें विटामिन सी, बी, पोटैशियम और मैंगनीज भी काफी पाया जाता है। आइए जानते हैं उबले आलू के हेल्थ बेनेफिट्स..

उबला आलू खाने के फायदे

वजन - जो लोग बढ़ते हुए वजन से परेशान हैं उनके लिए उबला आलू खाना काफी फायदेमंद हो सकता है। उबले आलू का कैलोरी काउंट काफी कम रहता है, जिससे एक्स्ट्रा फैट घटाने में मदद मिलती है। इसे खाने से पेट भी काफी वक्त तक भरा महसूस होता है, जिससे भूख का एहसास नहीं होता है। 

मसल्स - मांसपेशियों को मजबूत बनाने में उबला आलू काफी असरदार हो सकता है। वर्कआउट से पहले उबला आलू खाने से शरीर में एनर्जी आती है। इसमें मौजूद कार्बोहाइड्रेट मसल्स को मजबूती देकर वर्कआउट करने की ताकत देता है। 

हार्ट - उबला आलू खाने से दिल की सेहत को दुरुस्त रखने में भी मदद मिलती है। शोधों में सामने आया है कि आलू में मौजूद पोटैशियम ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में मदद करता है। इससे दिल पर पड़ने वाला दबाव कम होता है और हार्ट हेल्थ बेहतर बनती है। 

डाइजेशन - पाचन संबंधी समस्याओं में उबला आलू खाना लाभकारी हो सकता है। उबला आलू फाइबर रिच होता है जो पचने में भी आसान होता है और इसे खाने से कब्ज की समस्या में भी राहत मिलती है। उबले आलू में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स आंतों में मौजूद टॉक्सिंस को बाहर निकालने में मदद करते हैं। 

हड्डियां - उबले आलू हड्डियों के लिए भी काफी लाभदायक होते हैं। इनमें काफी कैल्शियम पाया जाता है जो कि बोन्स को स्ट्रॉन्ग बनाने में मदद करता है। उबले आलू में जिंक, फॉस्फोरस, आयरन और मैग्नीशियम भी मौजूद होता है जो बोन्स की डेंसिटी और वर्किंग कैपेसिटी बढ़ाता है।