Logo
Peas Benefits: मूंगफली एक बेहद हेल्दी फूड है जिसे सही तरीके से सेवन किया जाए तो शरीर को बड़े फायदे मिल सकते हैं। आइए जानते हैं मूंगफली खाने का सही तरीका और फायदे।

Peas Benefits: मूंगफली सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती है और इसका कई तरह से उपयोग किया जाता है। दुनियाभर में मूंगफली का तेल खूब खाया जाता है। ज्यादातर लोग इसका इस्तेमाल करते हैं। मूंगफली से ढेरों डिशेस भी तैयार की जाती हैं। अब सवाल उठता है कि मूंगफली को किस तरीके से खाया जाए जिससे इसका सबसे ज्यादा लाभ मिल सके। लोग कच्ची, सिकी, अंकुरित मूंगफली और उबली मूंगफली खाते हैं। 

वैसे तो मूंगफली किसी भी तरह से खायी जाए शरीर को लाभ ही पहुंचाती है। हालांकि, मूंगफली को अगर उबालकर खाया जाए तो इसके गुण और भी बढ़ जाते हैं। आइए जानते हैं उबली हुई मूंगफली खाने के बड़े फायदे। 

उबली मूंगफली खाने के फायदे

वजन घटाने में मदद: उबली हुई मूंगफली में प्रोटीन और फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जो आपको लंबे समय तक पेट भरा रखता है। इससे आप बार-बार खाने की इच्छा महसूस नहीं करते हैं और वजन घटाने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: Bhindi ke Nuksaan: सेहत से जुड़ी 4 परेशानियों में भूलकर भी न खाएं भिंडी! स्वाद के चक्कर में पड़ सकते हैं लेने के देने

दिल की सेहत के लिए फायदेमंद: मूंगफली में मोनोअनसैचुरेटेड फैट होता है, जो हृदय रोगों के खतरे को कम करता है। यह कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करने में भी मदद करता है।

ऊर्जा का स्तर बढ़ाता है: मूंगफली में कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन दोनों होते हैं, जो शरीर को ऊर्जा प्रदान करते हैं। यह आपको दिन भर सक्रिय रहने में मदद करता है।

हड्डियों को मजबूत बनाता है: मूंगफली में कैल्शियम और मैग्नीशियम होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। उबली मूंगफली खाने से कुछ ही वक्त में हड्डियों में नई ताकत महसूस हो सकती है। 

त्वचा के लिए फायदेमंद: मूंगफली में विटामिन ई होता है, जो त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करता है। यह त्वचा को नमी प्रदान करता है और उम्र बढ़ने के लक्षणों को कम करने में मदद करता है।

इसे भी पढ़ें: High Cholesterol: गंदा कोलेस्ट्रॉल पिघलाकर शरीर से बाहर कर देंगे 3 मसाले! इस तरीके से करें इस्तेमाल

उबली हुई मूंगफली डाइट में कैसे करें शामिल?
उबली हुई मूंगफली का खाने में कई तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है। इनका सबसे ज्यादा उपयोग सलाद में किया जाता है। इसके अलावा दही के साथ भी उबली मूंगफली खायी जा सकती है। सलाद में उबली मूंगफली मिलाकर खाने पर काफी टेस्टी लगती है। उबली मूंगफली सब्जी की करी में भी डाली जा सकती है। 

(Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी विशेषज्ञ, डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

5379487