Logo
Cardamom Water: इलायची सेहत के लिए बहुत लाभकारी होती है। इलायची का पानी भी कम फायदेमंद नहीं है। पेट की गर्मी शांत करने के साथ ही शरीर को बड़े फायदे पहुंचाता है इलायची का पानी।

Cardamom Water: इलायची एक ऐसा मसाला है जो कि पोषक तत्वों से भरपूर है। इलायची में पाचन बेहतर करने वाले गुण होते हैं, यही वजह है कि खाने के बाद इसे माउथ फ्रेशनर के तौर पर खाना पसंद किया जाता है। इलायची की तरह ही इलायची का पानी भी गुणों से भरा होता है। इलायची की तासीर ठंडी होती है जो कि पेट के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इलायची का पानी पीने से पेट की गर्मी को शांत करने में मदद मिलती है। 

इलायची का पानी सिर्फ पेट के लिए ही अच्छा नहीं है। इसे पीने से ओरल हेल्थ में भी सुधार आता है। वजन कम करने में भी इलायची पानी लाभकारी हो सकता है। आइए जानते हैं इलायची के पानी के फायदे एवं बनाने का तरीका। 

इलायची पानी के फायदे

पेट की गर्मी होगी शांत: इलायची पाचन तंत्र को मजबूत बनाती है। यह भोजन को पचाने में मदद करती है और कब्ज, एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत दिलाती है। इलायची की तासीर ठंडी होती है और इसका पानी खाली पेट पीने से पेट की गर्मी को शांत रखने में मदद मिलती है। 

मुंह की बदबू दूर करती है: ओरल हेल्थ को बेहतर रखने में इलायची का पानी लाभकारी हो सकती है। इलायची में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो मुंह की बदबू को दूर करने में मदद करते हैं। यह सांसों को ताजा रखती है।

इसे भी पढ़ें: High Blood Pressure: छोटी-छोटी बातों पर ब्लड प्रेशर हो जाता है हाई? किचन के 5 मसाले करेंगे कमाल, ऐसे करें यूज

तनाव कम करता है: जो लोग स्ट्रेस से परेशान रहते हैं वे इलायची का पानी पिएं तो उनके लिए ये लाभकारी हो सकता है। दरअसल, इलायची में तनाव कम करने वाले गुण होते हैं। यह मन को शांत रखने और तनाव को कम करने में मदद करता है।

इम्यूनिटी बूस्टर: इलायची कई तरीके से शरीर को फायदा पहुंचाती है। रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने में इलायची का पानी असरदार है। इलायची में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाते हैं। यह सर्दी-खांसी जैसी बीमारियों से बचाने में मदद करता है।

वजन घटाने में मददगार: जो लोग बढ़ते वजन से परेशान हैं उन्हें इलायची का पानी पीना चाहिए। दरअसल, इलायची मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देती है और वजन घटाने में मदद कर सकती है। यह पेट की चर्बी को कम करने में भी प्रभावी है।

इसे भी पढ़ें: Tea And Cigarette: चाय के साथ सिगरेट पीने की आदत कर देगी गंभीर बीमार! 5 बड़ी परेशानियों को देगी दावत

इलायची का पानी कैसे बनाएं?
इलायची पानी बनाना बहुत सरल है। इसके लिए सबसे पहले 2-3 इलायची लें और उन्हें पहले थोड़ा का कूट लें। इसके बाद एक गिलास पानी लें और उसमें कुटी हुई इलायची डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें। इसके बाद गिलास को ढककर रातभर के लिए रख दें। अगले दिन इलायची का पानी पीने के लिए तैयार है। इस पानी को सुबह खाली पी लें। 

(Disc।aimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी विशेषज्ञ, डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

5379487