Logo
Chuhe Bhagane ke Upay: घर में अगर चूहे हो जाएं तो शामत आ जाती है। इनसे छुटकारा पाने के कुछ आसान उपाय हैं जो काफी कारगर हैं।

Chuhe Bhagane ke Upay: घर में अगर चूहे नजर आ जाएं तो दिल की धड़कनें बढ़ने लगती हैं। चूहों की उछल-कूद से सामान खराब होने का डर सताने लगता है। किचन के सामान से लेकर वार्डरोब में रखे महंगे कपड़ों तक चूहों की जद में आ जाते हैं। कई बार तो छोटे से दिखने वाले ये चूहे बड़ा नुकसान कर जाते हैं। चूहों को खत्म करने के बाजार में कई तरह की ज़हरीली दवाएं आती हैं, जिससे चूहे मर जाते हैं। आप अगर चाहते हैं कि चूहे मरे नहीं, लेकिन घर में दोबारा नज़र भी न आएं तो कुछ घरेलू तरीके आपके काफी काम आ सकते हैं। 

5 तरीकों से भाग जाएंगे चूहे

पुदीना स्प्रे - चूहों के आतंक से आप परेशान हो चुके हैं तो अब इन्हें घर से दूर भगाने का वक्त आ गया है। इसके लिए कुछ घरेलू उपाय कारगर हैं। उनमें से एक है पुदीना से बना स्प्रे। पिपरमेंट स्प्रे की स्मैल चूहों को बिल्कुल पसंद नहीं आती है। जहां भी आप पुदीना स्प्रे छिड़केंगे चूहे वहां से भाग जाएंगे। ज्यादा चूहे होने पर चूहों की छिपने वाली जगहों पर छिड़काव करें। कुछ ही दिनों में चूहे दिखना बंद हो जाएंगे। 

तंबाकू - आपको ये जानने में अजीब लग सकता है, लेकिन चूहों को भगाने में तंबाकू असरदार हो सकता है। थोड़ा से बेसन लें और उसमें तंबाकू मिला दें। इसके बदा उसमें थोड़ा सा घी भी डालें और अच्छी तरह से मिक्स कर दें। इस मिश्रण को उन जगहों पर रख दें, जहां चूहे अक्सर नजर आते हैं। कुछ ही वक्त में आपको इस नुस्खे का असर दिख जाएगा। 

इसे भी पढ़ें: Tips And Tricks: बिजली चली गई है...टेंशन न लें, इन 3 तरीकों से कपड़े करें प्रेस, मिनटों में दूर होंगी सिलवटें

फिटकरी - चूहों से आप अगर त्रस्त हो चुके हैं तो फिटकरी का पाउडर आपको राहत दिला सकता है। एक बर्तन में फिटकरी का पाउडर डालें और उसमें थोड़ा सा पानी डालकर घोल बना लें। इस घोल को चूहे के बिल या उनके छिपने की जगह पर छिड़क दें। चूहे घर छोड़कर भाग जाएंगे। 

कपूर - एंटी बैक्टीरियल गुणों से भरपूर कपूर चूहे भगाने में भी असरदार है। कपूर की स्मैल को चूहे सहन नहीं कर पाते हैं। जिस जगह ज्यादा चूहे दिखते हों वहां कपूर के टुकड़े छोड़ दे। कुछ समय तक ऐसा करने पर चूहे दिखना बंद हो जाएंगे। 

इसे भी पढ़ें: Tips And Tricks: ऊनी कपड़ों को पैक करने का आ गया है वक्त, 4 तरीके अपनाएं, सालभर बढ़िया रहेंगे Woolen Cloths

लाल मिर्च - मुंह में आग पैदा कर देने वाली लाल मिर्च चूहों को भी पसंद नहीं आती है। जिन जगहों पर चूहों का मूवमेंट होता है, वहां पर लाल मिर्च पाउडर छिड़कने से चूहे दोबारा आने की जुर्रत नहीं करते हैं। हालांकि अगर बच्चे वाला घर है तो इस उपाय को करने से बचना चाहिए। 

5379487