Dhanteras 2024: धनतेरस के दिन बनाएं धन पोटली, दिवाली पूजा के बाद तिजोरी में रखें; कभी नहीं होगी दौलत की कमी

Dhanteras 2024 Dhan Potli
X
Dhanteras 2024 Dhan Potli
Dhanteras 2024: धनतेरस 2024 के शुभ अवसर पर घर में बनाएं धन पोटली और दिवाली पूजा के बाद इसे तिजोरी में रखें। जानें कैसे बनाएं धन पोटली और क्या है इसका महत्व।

Dhanteras 2024: धनतेरस का पर्व दिवाली से पहले आता है और इसे विशेष रूप से माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्ति के लिए मनाया जाता है। इस दिन घर में धन पोटली बनाकर तिजोरी में रखने से आर्थिक समृद्धि और स्थायित्व आता है। माना जाता है कि इस पोटली को तिजोरी में रखने से कभी भी धन की कमी नहीं होती है। आइए जानते हैं इस पोटली को बनाने का सही तरीका और इससे जुड़े कुछ महत्वपूर्ण उपाय।

धनतेरस पर धन पोटली बनाने का महत्व
धनतेरस के दिन धन पोटली बनाने का महत्व इसलिए है क्योंकि इसे माता लक्ष्मी को समर्पित किया जाता है। इस पोटली को दिवाली पूजा के बाद तिजोरी में रखने से घर में सुख-समृद्धि और शांति बनी रहती है। इस परंपरा के पीछे मान्यता है कि धन पोटली में जो शुभ तत्व होते हैं, वे धन की वृद्धि और स्थिरता में सहायक होते हैं।

और भी पढ़ें:- Dhanteras Rahu Kaal: धनतेरस के दिन 90 मिनट खरीदारी के लिए महा अशुभ, नोट कर लें समय

धन पोटली बनाने का सही तरीका
धनतेरस के दिन, एक लाल रंग के कपड़े की पोटली लेनी है। इसमें 5 सुपारी, 5 कौड़ी, 5 गोमती चक्र, 5 कमलगट्टे और 2 हल्दी की गांठ रखें। अब इसमें 5 फूल वाली लौंग, 5 इलायची, थोड़ी खड़ी धनिया, एक चांदी का सिक्का (जिसमें लक्ष्मी जी और गणेश भगवान बने हो) और अपनी श्रद्धा अनुसार पैसे रख सकते हैं। इन सभी चीजों को पोटली में रख लें। अगर आप धनतेरस के दिन पोटली बना रहे है, तो 3 दिन तक पोटली लक्ष्मी जी के साथ पूजा वाले जगह पर रख दें। इस पोटली को दिवाली पूजा के बाद अपने घर की तिजोरी में रख दें।

धन पोटली रखने से जुड़े विशेष उपाय

  • दिवाली की रात को करें लक्ष्मी पूजन: दिवाली के दिन लक्ष्मी पूजन के बाद इस पोटली को तिजोरी में रखें। इस दौरान माता लक्ष्मी से घर में सुख-समृद्धि की प्रार्थना करें।
  • तिजोरी की दिशा का रखें ध्यान: तिजोरी को हमेशा उत्तर दिशा की ओर रखें। ऐसा करने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है और धन की वृद्धि होती है।
  • पोटली में चांदी का सिक्का: यदि संभव हो तो इस पोटली में चांदी का सिक्का(जिसमें लक्ष्मी जी और गणेश भगवान बने हो) जरूर रखें। चांदी को शुभता और धन का प्रतीक माना जाता है।

इस धनतेरस को करें विशेष
धनतेरस 2024 के इस खास मौके पर इन उपायों को अपनाकर आप अपने घर में सुख-समृद्धि और धन का आगमन सुनिश्चित कर सकते हैं। धन पोटली न केवल एक परंपरा है बल्कि यह माता लक्ष्मी की कृपा पाने का एक विशेष माध्यम भी है। इस धनतेरस पर शुभ मुहूर्त में धन पोटली बनाकर तिजोरी में रखें और देखें कैसे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story