Dhanteras Rahu Kaal: धनतेरस के दिन 90 मिनट खरीदारी के लिए महा अशुभ, नोट कर लें समय

Dhanteras Rahu Kaal
X
Dhanteras Rahu Kaal: धनतेरस के दिन 90 मिनट खरीदारी के लिए महा अशुभ
Dhanteras Rahu Kaal: धनतेरस 2024 पर 29 अक्टूबर को राहु काल के 90 मिनट में खरीदारी करना माना गया है महा अशुभ। जानिए किस समय से बचना है और क्यों है यह समय विशेष रूप से महत्वपूर्ण।

Dhanteras Rahu Kaal: धनतेरस का पर्व दीपावली के पहले आने वाले सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। धनतेरस का मतलब होता है धन और समृद्धि। 'धन' का अर्थ है संपत्ति और 'तेरस' का अर्थ है तेरहवीं तिथि। इस दिन विशेष रूप से सोना, चांदी, बर्तन और नई वस्तुएं खरीदने का प्रचलन है। लेकिन इस साल 29 अक्टूबर को पड़ने वाले धनतेरस के दिन राहु काल के दौरान खरीदारी करना अत्यंत अशुभ माना गया है। अगर आप इस दिन खरीदारी की योजना बना रहे हैं, तो राहु काल के समय का ध्यान अवश्य रखें।

हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर धनतेरस का पर्व मनाया जाता है और धनतेरस से ही दिवाली का पांच दिनों का पर्व शुरू हो जाता है। इस साल 29 अक्तूबर 2024 (मंगलवार) को धनतेरस का पर्व मनाया जा जाएगा। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इस तिथि पर आयुर्वेद के जनक भगवान धन्वंतरि समुद्र मंथन के दौरान हाथों में सोने के कलश के साथ प्रकट हुए थे।

क्या है राहु काल और क्यों है महत्वपूर्ण?
राहु काल एक ऐसा समय होता है जिसे ज्योतिष शास्त्र में अशुभ माना गया है। इस दौरान कोई भी नया कार्य, विशेष रूप से खरीदारी या निवेश करना लाभकारी नहीं माना जाता। माना जाता है कि राहु काल के समय में किए गए कार्यों में बाधाएं आती हैं और अपेक्षित फल प्राप्त नहीं होते। धनतेरस के दिन यह समय और भी अधिक महत्वपूर्ण हो जाता है, क्योंकि इस दिन किए गए हर शुभ कार्य का सीधा संबंध सुख-समृद्धि से होता है।

और भी पढ़ें:- Dhanteras 2024: धनतेरस पर किस मुहूर्त में खरीदना चाहिए झाड़ू? जानें इसके पीछे का महत्त्व

29 अक्टूबर 2024 को राहु काल का समय
धनतेरस 2024 पर राहु काल का समय 29 अक्टूबर को दोपहर 2:52 बजे से 4:22 बजे तक रहेगा। इस 90 मिनट के समय में खरीदारी से बचना चाहिए, ताकि आपके द्वारा खरीदी गई वस्तुओं पर नकारात्मक प्रभाव न पड़े। इस समय के दौरान किया गया कोई भी बड़ा निर्णय या खरीदारी आपकी समृद्धि में बाधा बन सकता है।

29 अक्टूबर को शुभ मुहूर्त में करें खरीदारी
धनतेरस पर अगर आप कोई नई वस्तु खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो खरीदारी के लिए 29 अक्टूबर को दोपहर 11:42 बजे से 12:27 बजे और दोपहर 4:20 बजे से लेकर शाम के 6:15 बजे तक शुभ मुर्हूत बन रहा है। इस दौरान खरीदी गई वस्तुएं आपके जीवन में समृद्धि और सौभाग्य लेकर आएंगी।

और भी पढ़ें:- Diwali 2024: दिवाली पर बन रहा शनि-गुरु का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को होगा धनलाभ!

क्यों होता है धनतेरस पर खरीदारी का विशेष महत्व?
धनतेरस का त्योहार भगवान धन्वंतरि और कुबेर देवता की पूजा के लिए मनाया जाता है। माना जाता है कि इस दिन किए गए पूजन और खरीदी गई वस्तुएं जैसे सोना, चांदी और बर्तन परिवार में सुख-समृद्धि और धन की वृद्धि करती हैं। यही कारण है कि लोग इस दिन विशेष रूप से सोने-चांदी के आभूषण और नए वाहनों की खरीदारी करना शुभ मानते हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story