Logo
Valentines Day Makeup Looks: मेकअप हर लड़की को पसंद होता है। यह उनकी खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करता है। वहीं वैलेंटाइन डे के खास मौके पर हर लड़की को अलग दिखना होता है। ऐसे में आप ये मेकअप टिप्स को जरूर ट्राई करें।

Valentines Day Makeup Looks: वैलेंटाइन डे वीक शरू होने होने वाला है। ऐसे हर लड़की का सपना होता है कि वो अपने बॉयफ्रेंड के सामने सबसे अच्छी दिखें। साथ ही मेकअप हर लड़की को पसंद होता है। यह उनकी खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करता है। वहीं वैलेंटाइन डे आने वाला है और लड़कियां अपने लुक को और भी बेहतर बनाने में लगी हुई हैं। अगर आप भी अपने वैलेंटाइन लुक को बेहतरीन बनाना चाहती हैं तो आज हम आपको कुछ मेकअप आइडियाज बता रहे हैं जो आपके लुक को बेहतरीन बनाने में मदद करेंगे।

ट्राई करें रोज गोल्ड शिमर मेकअप लुक
वैलेंटाइन डे पर खूबसूरत दिखने के लिए आप रोज गोल्ड शिमर मेकअप लुक ट्राई कर सकती हैं। यह मेकअप लुक बेहद क्लासी है, इसलिए इसे लगाना भी बेहद आसान है। इसमें आपको सिर्फ आई मेकअप पर ध्यान देना है, जिस पर आपको रोज गोल्ड शिमर का इस्तेमाल करना है और बेस को थोड़ा ग्लॉसी रखना है। इस तरह आपका लुक तैयार हो जाएगा।

पिंक मेकअप लुक
अगर आपको पिंक कलर पसंद है तो आप पिंक मेकअप लुक बना सकती हैं। इसके लिए आपको फाउंडेशन, पिंक टिंट और लिपस्टिक की जरूरत पड़ेगी। इसके लिए आपको फाउंडेशन और मेकअप पाउडर से बेस सेट करना होगा, फिर आईशैडो लगाना होगा और टिंट की मदद से ब्लश लगाना होगा। इसके बाद लिपस्टिक का रंग भी चुनना है। इस तरह आपका मेकअप लुक तैयार हो जाएगा।

बोल्ड रेड लिप्स मेकअप लुक
वैलेंटाइन डे पर कई लोग नाइट पार्टी में भी जाते हैं, लेकिन कई बार ऐसा होता है कि मेकअप लुक उन्हें समझ नहीं आता है। ऐसे में आप बोल्ड रेड लिप्स मेकअप लुक बना सकती हैं। यह सरल है और आसानी से किया जा सकता है। इसमें आपको पूरा मेकअप हल्का रखना है, सिर्फ होठों को बोल्ड रेड कलर का बनाना है।

5379487