Chewing Gum for Double Chin: टोन्ड चेहरा पाने की चाहत किसे नहीं होती, आपको भी कभी-कभी ऐसा लगता होगा कि, मेरा चेहरा टोन्ड होता तो कितना अच्छा होता। खासतौर पर डबल चिन को कम करने के लिए लोग कई तरह के उपाय अपनाते हैं। एक्सरसाइज, योग और डाइट, जानें क्या कुछ नहीं करते, आप भी कुछ ऐसा करते होंगे। अब सवाल ये उठता है कि, क्या च्युइंग गम चबाने से डबल चिन कम हो सकती है। आइए जानते हैं इस बात में कितनी सच्चाई है।
क्या च्युइंग गम से डबल चिन कम होती है?
- च्युइंग गम चबाने से चेहरे की कुछ मांसपेशियों की हल्की एक्सरसाइज जरूर होती है, यह चेहरे की टोनिंग में थोड़ी मदद कर सकता है।
- च्युइंग गम चबाने से जॉलाइन और गालों की मांसपेशियां हिलती है, जिससे हल्का टोनिंग हो सकता है।
- लगातार जबड़े को मूव करने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है, जिससे चेहरे पर एक नैचुरल ग्लो आ सकता है।
डबल चिन कम करने के लिए क्या च्युइंग गम पर्याप्त है?
आपकी जानकारी के लिए बता दें, सिर्फ च्युइंग गम चबाने से डबल चिन पूरी तरह से कम नहीं होता। डबल चिन की असली वजह होती है फैट जमा होना, और इसे कम करने के लिए केवल मांसपेशियों की हल्का हिलाना काफी नहीं होता। अगर आप सच में डबल चिन कम करना चाहते हैं, तो इन उपायों को अपनाना जरूरी है।
इसे भी पढ़े: Fitness Tips: चक्रासन करने के अद्भुत फायदे, जानिए हर रोज कितनी देर करना होगा
डबल चिन कम करने के बेहतरीन उपाय
- सिर को ऊपर उठाकर छत की तरफ देखें और होंठों को ‘O’ शेप में बनाएं।
- इस एक्सरसाइज को 2 से 3 बार हर रोज करें।
- च्युइंग गम चबाने के साथ-साथ फेस योगा भी करें।
- शुगर और जंक फूड से बचें, क्योंकि यह चेहरे पर फैट जमा कर सकता है।
- भरपूर पानी पिएं, जिससे बॉडी डिटॉक्स होती है और सूजन कम होती है।
(Disclaimer): अगर आप सोच रहे हैं कि सिर्फ च्युइंग गम चबाने से डबल चिन गायब हो जाएगी, तो ऐसा संभव नहीं है। यह चेहरे की हल्की एक्सरसाइज तो कर सकता है, लेकिन फैट बर्न नहीं कर सकता। इसके लिए आपको व्यायाम और सही डाइट को जीवन शामिल करना होगा। हालांकि अगर आपकी डबल चिन हद से ज्यादा हो रही है तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें।