Hartalika Teej Mehndi Design: हरतालिका तीज का त्योहार आने वाला है और महिलाएं इसकी तैयारियों में काफी बिजी हैं। इस पर्व पर सुहागन अक्सर सोलह श्रृंगार करती है और हाथों में मेहंदी रचाती हैं। लेकिन अगर आप इस बार कुछ नया मेहंदी डिजाइन क्रिएट कराने के बारे में सोच रही हैं, तो हम आपको मेहंदी के कुछ लेटेस्ट डिजाइन दिखाने जा रहे हैं, जिसे आप हरतालिका के शुभ मौके पर ट्राई कर सकती हैं। 

Unique Mehndi Design
Trendy Mehndi Design

बोल्‍ड मेहंदी डिजाइंस
हरतालिका तीज पर आप बोल्‍ड मेहंदी डिजाइंस क्रिएट कर सकतीहैं। इस तरह की मेहंदी डिजाइंस को बनाते समय आप महीन की जगह पर मोटी डिजाइन ट्राई कर सकती हैं। यह हाथों पर सबसे अच्‍छी बेल की डिजाइन होती है। इसे लगाना तो बेहद आसान होता है। लेकिन रचने के बाद यह बहुत ज्‍यादा सुंदर नजर आती है।

ये भी पढ़े- Hartalika Teej 2024: हरतालिका तीज पर हाथों में रचाएं खूबसूरत मेहंदी, देखें झटपट लगने वाली डिजाइंस

Bold Mehndi Design
Leg Mehndi Design


डबल लेयर मेहंदी डिजाइंस
डबल लेयर डिजाइन इन दिनों काफी ट्रेंड में है। इस तरह के डिजाइन से हाथ आकर्षित दिखते हैं। साथ ही इसे डिजाइन करते वक्त आप कैरी या कमल का फूल बना अपने हाथों को भर सकती हैं और उंगलियों के पोर भरके एक अलग ही लुक दे सकती हैं। 

mehndi
Mehndi Design

गोल टिक्की मेहंदी डिजाइंस
हरतालिका तीज के लिए गोल टिक्की मेहंदी डिजाइन काफी बेस्ट है। इसकी खासियत यह है कि यह डिजाइन न सिर्फ देखने में सुंदर लगती हैं, बल्कि ये झटपट बन भी जाती है। गोल टिक्की डिजाइनों में छोटे-छोटे गोल या अंडाकार आकार को अलग-अलग पैटर्न में डिजाइन किया जा सकता है। इसके साथ ही किनारे-किनारे लताएं और फूल से अलग डिजाइन भी दे सकते हैं। 

ये भी पढ़े- Hartalika Teej 2024: हरतालिका तीज पर आलता से हाथ-पैरों को यूं सजाएं, खूबसूरती में लगेगा चार चांद

Gol Tikki Mehndi Design
Gol Tikki Back Hand Mehndi Design

सिंपल मेहंदी डिजाइंस
आजकल भागदौड़ की जिंदगी में बहुत सारी महिलाओं के पास वक्त नहीं होता है। इसलिए वह सिंपल मेहंदी लगवाने के बारे में सोचती हैं। ऐसे में आप इस तरह की मेहंदी डिजाइन को क्रिएट करा सकती हैं। इस तरह के डिजाइन को क्रिएट करना भी आसान होता है। साथ ही यह रचने के बाद काफी खूबसूरत दिखते हैं। 

Simple Mehndi Design
Easy Mehndi Design